Move to Jagran APP

National Tourism Day: पर्यटन से आगरा पर अर्थव्‍यवस्‍था का ताज Agra News

अर्थव्यवस्था में पर्यटन के योगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने को मनाते हैं। वर्ष में 70 लाख के करीब देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं ताजमहल के दीदार को।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 08:06 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 09:54 AM (IST)
National Tourism Day: पर्यटन से आगरा पर अर्थव्‍यवस्‍था का ताज Agra News
National Tourism Day: पर्यटन से आगरा पर अर्थव्‍यवस्‍था का ताज Agra News

आगरा, निर्लोष कुमार। शनिवार को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस है। यह देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन कारोबार के योगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने को मनाया जाता है। देश का पर्यटन उद्योग ताज के इर्द-गिर्द घूमता है। देश की अर्थव्यवस्था में ताजनगरी का पर्यटन कारोबार भी 3500 से 4000 करोड़ रुपये का योगदान करता है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यटन के देश की अर्थव्यवस्था में योगदान के प्रति जानकारी देना है। आगरा पर्यटन का बड़ा केंद्र है। यहां प्रमुख होटलों, रेस्टोरेंट की चेन के साथ ही बजट क्लास होटलों व रेस्टोरेंट बड़ी संख्या में हैं। तीन विश्वदाय स्मारकों ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी होने से यहां प्रतिवर्ष करीब 70 लाख पर्यटक आते हैं। करीब तीन लाख लोग पर्यटन पर परोक्ष व अपरोक्ष रूप से आश्रित हैं। यह लोगों को जीविका तो उपलब्ध करा ही रहा है, देश की अर्थव्यवस्था में भी योगदान कर रहा है।

ताज से होती है खूब कमाई

ताज पर भारतीय और विदेशी पर्यटकों को टिकट बिक्री से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को खूब कमाई होती है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में ताजमहल देखने करीब 68 लाख पर्यटक आए। टिकट बिक्री से 77 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। आगरा किला से 34 करोड़, फतेहपुर सीकरी से 11.98 करोड़ रुपये की आय टिकट बिक्री से हुई।

फैक्ट फाइल

- करीब 450 सितारा व बजट क्लास होटल हैं।

- 150 से अधिक रेस्टोरेंट शहर में हैं।

- 50 से अधिक हैंडीक्राफ्ट्स एंपोरियम शहर में हैं।

इनकी सुनिए

ताजनगरी में करीब 3500 से 4000 करोड़ रुपये का पर्यटन कारोबार होता है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, एंपोरियम, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्ट शामिल हैं।

-राजीव तिवारी, पर्यटन उद्यमी

ताजनगरी में आने वाले पर्यटक यहां से स्टोन व मार्बल हैंडीक्राफ्ट और कारपेट लेकर जाते हैं। करीब दो हजार करोड़ के आसपास एक्सपोर्ट होता है। इसे मिला लें तो पर्यटन कारोबार का आंकड़ा काफी बड़ा है।

-प्रहलाद अग्रवाल, पर्यटन उद्यमी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.