Breaking: मैनपुरी में वेल्डिंग के समय ड्रम फटा, तीन घायल
मैनपुरी के कुसमरा कस्बे की घटना। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं ड्रम कटवाने आया युवक ड्रम लेकर फरार हो गया। ड्रम में क्या केमिकल था इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 03:10 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 03:10 PM (IST)
आगरा, जागरण टीम। मैनपुरी के कस्बा कुसमरा निवासी कैलाश शर्मा कस्बे में वेल्डिंग की दुकान करते हैं। सोमवार दोपहर में अपनी दुकान पर थे। तभी एक युवक ड्रम लेकर कटवाने के लिए उनके पास पहुंचा। कैलाश शर्मा ने जैसे ही गैस वेल्डिंग ड्रम काटना शुरू किया, तभी विस्फोट के साथ ड्रम फट गया। इस घटना में कैलाश शर्मा व पास ही खड़े कस्बा निवासी राजकिशोर और सोनू घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं ड्रम कटवाने आया युवक ड्रम लेकर फरार हो गया। ड्रम में क्या केमिकल था, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें