दोस्त के साथ बटेश्वर आया शिकोहाबाद का युवक यमुना में डूबा
पिता ने दोस्त पर लगाया आरोप कहा-चार दिन पहले ही हुआ था दोस्त से झगड़ा
जागरण टीम, आगरा। महाशिवरात्रि पर्व पर बटेश्वर में दोस्त के साथ दर्शन को आया युवक यमुना नदी में डूब गया। पीएसी के गोताखोरों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
शिकोहाबाद के काली मंदिर निवासी राजेश (28) पुत्र दिनेश बुधवार रात बजे अपने दोस्त सूरज तिवारी के साथ बटेश्वर आया था। रात 12 बजे दोनों ने स्नान को यमुना नदी में छलांग मारी। इस दौरान राजेश गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर पीएसी के गोताखोरों ने उसे काफी खोजा लेकिन पता नहीं चला। हादसे की सूचना पर राजेश के स्वजन भी बटेश्वर पहुंच गए। पिता दिनेश ने बताया कि राजेश घर से बिना बताए बटेश्वर आया था। उन्होंने बेटे के दोस्त सूरज पर आरोप भी लगाया। कहा कि चार दिन पूर्व राजेश का दोस्त सूरज से झगड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शहर के लिए..खुले में शौच जाने से रोकने पर किशोरी ने की खुदकुशी
जागरण टीम, आगरा। खुले में शौच को जाने से रोकने पर किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मलपुरा के इटौरा गांव निवासी राजेश जाटव की 17 वर्षीय बेटी मोनिका 12वीं की छात्रा थी। पिता राजेश ने बताया कि बुधवार को वह खुले में शौच करने जा रही थी। मां ने घर में ही बने शौचालय में जाने का हवाला देकर उसे डांट दिया। इससे नाराज मोनिका शाम आठ बजे घर से चली गई। स्वजन ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर नगला दौलतिया के समीप उसका शव पड़ा मिला। जानकारी पर स्वजन भी पहुंच गए। उन्होंने बेटी की शिनाख्त कर ली। एसओ मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।