Move to Jagran APP

पानी न आने पर फूटा जनता का आक्रोश, लगाया जाम

-पचकुइयां चौराहे पर नाला निर्माण के दौरान टूट गई थी पाइप लाइन जल संस्थान के अफसरों की लापरवाही नहीं कराई मरम्मत

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 06:00 AM (IST)
पानी न आने पर फूटा जनता का आक्रोश, लगाया जाम
पानी न आने पर फूटा जनता का आक्रोश, लगाया जाम

आगरा, जागरण संवाददाता। अशोक नगर व उसके आसपास पानी न आने से आक्रोशित लोग गुरुवार दोपहर सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने पचकुइयां चौराहे पर हंगामा किया और फिर जाम लगा दिया। लोगों ने जल संस्थान के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।

prime article banner

जीआइसी ग्राउंड से पचकुइयां चौराहा होते हुए नाला बनाया जा रहा है। एक माह पूर्व काम शुरू हुआ था। पिछले दिनों जेसीबी से पानी की आठ इंच की पाइप लाइन टूट गई। इससे अशोक नगर, पचकुइयां, प्रजापति मुहल्ला व उसके आसपास जलापूर्ति ठप हो गई। इसकी शिकायत लोगों ने जल संस्थान के अफसरों से की। पानी के टैंकर तक नहीं भेजे गए। पानी न आने से परेशान महिलाओं ने गुरुवार डेढ़ बजे अशोक नगर रोड पर आ गए। हंगामा शुरू कर दिया। जल संस्थान के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने मटके फोड़े। फिर लाठी-डंडा लेकर महिलाएं पचकुइयां चौराहा पहुंच गई और जाम लगा दिया। 15 मिनट तक जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। सतीश गोला, जगदीश, पवन शर्मा ने बताया कि जल संस्थान द्वारा पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

और नहीं उठा फोन

पचकुइयां चौराहा पर जाम लगाने के दौरान लोगों ने जल संस्थान के महाप्रबंधक आरएस यादव और अधिशासी अभियंता राजेंद्र आर्य को फोन किया। अफसरों का फोन नहीं उठा।

दो दिन के भीतर लाइन की मरम्मत का आश्वासन

जिस वक्त महिलाएं जाम लगा रही थीं। उसी समय सीओ लोहामंडी चमन सिंह वहां से गुजर रहे थे। जाम देख सीओ ने महिलाओं और पुरुषों को एक तरफ किया। एसीएम तृतीय वेद प्रकाश भी पहुंच गए। एसीएम और सीओ ने दो दिन के भीतर लाइन की मरम्मत का आश्वासन दिया।

जल संस्थान नहीं दे रहा ध्यान

अशोक नगर के पार्षद राजेश प्रजापति का कहना है कि लाइन टूटने की जानकारी जल संस्थान के अफसरों को दी जा चुकी है, लेकिन लाइन की मरम्मत नहीं कराई। जल संस्थान ध्यान नहीं दे रहा है।

और पहुंच गया पानी का टैंकर

जाम लगाने की सूचना जल संस्थान के अफसरों को मिल गई। अफसरों ने पानी का एक टैंकर भेज दिया। पाइप लाइन की मरम्मत कराने के आदेश दिए गए हैं। तब जाकर टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने के लिए कहा गया है।

नवीन जैन, मेयर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.