नालियां चोक, सीवर पड़ी है जाम, नहीं हो रहा काम
किदवई पार्क के आसपास सबसे बड़ी है समस्या - जागरण आपके द्वार में लोगों ने सुनाई व्यथा
आगरा, जागरण संवाददाता। यहां न ठीक से झाड़ू लगती है और न ही कूड़ा उठता है। नालियां चोक पड़ी हुई हैं और सीवर जाम है। कितना भी शिकायत कर लो, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता है। यह व्यथा है राम प्रवेश सहित अन्य लोगों की। जिन्होंने मंगलवार को 'जागरण आपके द्वार' में अपनी समस्या रखी। क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि सीवर रोड और गलियों में भरा है। कई बार इसकी शिकायतें जल संस्थान और नगर निगम के अफसरों से की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
खराब हैं कई हैंडपंप
किदवई पार्क के समीप लगे कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। इनकी मरम्मत की शिकायत कई बार क्षेत्रीय लोग कर चुके हैं।
बंदरों के उत्पात से होती है मुश्किल
किदवई पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का उत्पात है। आए दिन बंदर किसी न किसी को निशाना बनाते हैं। लोगों ने अपने घरों पर जालियां लगवा रखी हैं। आए दिन ठप हो जाती है जलापूर्ति
क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि किदवई पार्क में आए दिन जलापूर्ति ठप हो जाती है। शिकायतों के बाद भी जल संस्थान की टीम नहीं पहुंचती है। यहां तक पानी के टैंकर भी नहीं भेजे जाते हैं।
- क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। बंदरों को पकड़ने की कई शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन आजतक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
गीता - सीवर लाइन चोक पड़ी हुई है। जल संस्थान के अफसरों को कई बार शिकायत की जा चुकी है। अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
मक्खन लाल - नालियों की सफाई ठीक तरीके से नहीं होती है। नगर निगम के अफसरों को ध्यान देने की जरूरत है। इससे नालियां साफ रहेंगी।
सतीश कुमार - कूड़े का उठान ठीक तरीके से नहीं होता है। इससे रोड पर गंदगी फैली रहती है। निगम के अफसर शिकायतों को नजरअंदाज कर देते हैं।
सुशील कुमार
- किदवई पार्क व उसके आसपास सीवर की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। जल संस्थान के अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
अरुण प्रकाश, नगरायुक्त