विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MBBS और बीडीएस की डेट शीट जारी, आंबेडकर यूनिवर्सिटी कराएगी अक्टूबर में एग्जाम

By Yatharth Mishra Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 26 Sep 2026 08:00 PM (IST)

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जो 5 अक्टूबर ...और पढ़ें

आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा का पालीवाल पार्क परिसर।

आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा का पालीवाल पार्क परिसर।

HighLights

  1. परीक्षाएं 5 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेंगी।

  2. खंदारी परिसर के आइईटी संस्थान में होंगी सभी परीक्षाएं।

जागरण संवाददाता, आगरा। डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने मेडिकल पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत एमबीबीएस और बीडीएस की परीक्षाएं पांच अक्टूबर से संचालित होंगी। बीडीएस चतुर्थ प्रोफेशनल की सप्लीमेंट्री व मुख्य परीक्षा 2026 21 अक्टूबर तक चलेंगी।

छात्रों को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तीन घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में केडी डेंटल कालेज, मथुरा और डीजे डेंटल कालेज एंड रिसर्च सेंटर मोदीनगर के छात्र शामिल होंगे। दोनों संस्थानों के परीक्षार्थियों के लिए खंदारी परिसर स्थित आइईटी संस्थान को केंद्र बनाया गया है।

वहीं, एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल सप्लीमेंट्री (नए पाठ्यक्रम) और एमबीबीएस अंतिम प्रोफेशनल प्रथम सप्लीमेंट्री (नए और पुराना पाठ्यक्रम) की परीक्षाएं भी पांच अक्टूबर से संचालित होंगी। सभी परीक्षाएं खंदारी परिसर के आइईटी संस्थान में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होंगी और 16 अक्टूबर को समाप्त होंगी।

परीक्षा नियंत्रक डा. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। और सभी संबंधित महाविद्यालयों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।