Move to Jagran APP

Ram Mandir Ayodhya: श्रद्धा कर रहे अर्पण, घर- घर पहुंच कराई जा रही निधि समर्पण

Ram Mandir Ayodhya आरएसएस विहिप भाजपा और विचार परिवार ने संयुक्त रूप से कर रहे प्रयास। 21 जनवरी तक पूरे ब्रजप्रांत में चलेगा निधि समर्पण अभियान। 10 100 एक हजार रुपये के कूपन के माध्यम से सहयोग लिया गया तो बड़ी धनराशि चेक के माध्यम से स्वीकारी गई।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 03:12 PM (IST)
Ram Mandir Ayodhya: श्रद्धा कर रहे अर्पण, घर- घर पहुंच कराई जा रही निधि समर्पण
21 जनवरी तक पूरे ब्रजप्रांत में चलेगा निधि समर्पण अभियान। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कराने को आरएसएस, विहिप, भाजपा और विचार परिवार के सदस्य गांव-गांव, घर-घर पहुंच रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन टोलियां सुबह से ही घर-घर पहुंची और धन संग्रह किया। 10, 100, एक हजार रुपये के कूपन के माध्यम से सहयोग लिया गया तो बड़ी धनराशि चेक के माध्यम से स्वीकारी गई।

prime article banner

आगरा विभाग के अभियान की शुरूआत शुक्रवार को कमला नगर श्रीराम चौक पर बने श्रीराम मंदिर के पंडित प्रमोद सारस्वत के निधि समर्पण के साथ हुई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान आगरा में इस भव्य मंदिर का निर्माण हुआ था। लोहामंडी के मालवीयकुंज, मदिया कटरा, कारवान, जटपुरा, तोता का ताल आदि क्षेत्र में आरएसएस विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, भाजपा के महानगर महामंत्री मनोज गर्ग, पार्षद शरद चौहान ने निधि समर्पण कराई। भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष जलसिंह फौजदार, रामवीर चाहर ने बिलासगंज में धन संग्रह किया। विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर बोदला क्षेत्र में टोली के साथ घर-घर पहुंचे और सहयोग लिया। बजरंग दल प्रांत सहसंयोजक दिग्विजयनाथ तिवारी ने नामनेर क्षेत्र में टोली के साथ निधि समर्पण कराई।

भिक्षावृति करने वालों ने भी दिया सहयोग

रामबाग क्षेत्र में निधि संग्रह करने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने बताया कि निधि समर्पण कराने के लिए घर-घर टोली गईं। इस दौरान भिक्षावृति करने वाले कुछ लोग रास्ते में मिले तो उनसे भी राम के काज में सहयोग के लिए आग्रह किया गया। तीन लोगों ने तुरंत 10-10 रुपये के कूपन लिए।

श्रमिक महिला ने दिए 51 हजार

आरएसएस जिला प्रचारक विवेक, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन टोली के रूप में नगला किशन लाल पहुंचे और घर-घर धन संग्रह किया। इस दौरान श्रमिक महिला हरीश कुमारी ने 51 हजार रुपये का चेक समर्पित किया, जिसे देख सब चौक गए। महिला ने उन्हें बताया कि वे लंबे समय से श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.