Move to Jagran APP

उत्पीड़न पर पत्नी ने रखी शर्त, एक महीने सही रखेगा पति तभी आगे करूंगी रहने का फैसला, पति ने दिया ये जवाब

Agra News पत्नी का आरोप था कि शादी के आठ साल बाद भी रोज मारपीट करता था पति। पुलिस तक पहुंचा था मामला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के सामने रखी शर्त पर पति ने भरी हामी।एक डाक्टर दंपती की रार भी पुलिस तक पहुंची।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 09:44 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 09:44 PM (IST)
उत्पीड़न पर पत्नी ने रखी शर्त, एक महीने सही रखेगा पति तभी आगे करूंगी रहने का फैसला, पति ने दिया ये जवाब
Agra News: शहर के एक डाक्टर दंपती की रार भी पुलिस तक पहुंची।

आगरा, जागरण संवाददाता। आठ साल से पति के सुधरने के वादे पर उसे मौके देती पत्नी के धैर्य तीन महीने पहले टूट गया। पति की मारपीट और उत्पीड़न से परेशान होकर बच्चों के साथ मायके आ गई। पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी।

loksabha election banner

काउंसलिंग में पहुंचा मामला

मामला काउंसलिंग में पहुंचने पर पत्नी ने शर्त रख दी कि एक महीने तक पति के साथ रहेगी। इस दौरान यदि वह सही रखेगा, उसे लगेगा कि पति में बदलाव आया है, तभी वह उसके साथ रहने का फैसला करेगी।

शादी को हुए आठ साल

रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी पहुंचे थे। पत्नी ने बताया कि उनकी शादी आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले आए दिन उसका उत्पीड़न करते हैं। जिसके चलते वह कई बार मायके भी चली आई। इस दौरान दो बच्चे भी हो गए, लेकिन पति में सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते उसे पुलिस के पास आना पड़ा।

पति ने भरी हामी

काउंसलिंग के बाद पत्नी ने पति के सामने शर्त रख दी। उसका कहना था कि वह पति के साथ एक महीने के रहेगी। इस दौरान उसे लगेगा पति में सुधार हो गया है, तभी वह भविष्य में उसके साथ रहने का फैसला करेगी। पति के शर्त मानने औेर अपने व्यवहार में सुधार लाने का वादा किया। जिसके बाद पत्नी उसके साथ जाने को राजी हो गई।

पुलिस तक पहुंची डाक्टर दंपती की रार, हुई सुलह

शहर के एक डाक्टर दंपती की रार भी पुलिस तक पहुंची। दोनों की एक दूसरे से ध्यान नहीं रखने की शिकायत थी। पुलिस और काउंसलर के समझाने पर उनमें राजीनामा हो गया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना के अनुसार कुल 30 जोड़े उपस्थित हुए थे।

काउसंलिंग के बाद दस जोड़ों में सुलह हो गई, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए गए। वहीं, 13 जोड़ों को अगली तारीख दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.