Move to Jagran APP

शिवपाल का समर्थन करने पर यादव महासभा में संग्राम, समर्थन पर जिलाध्यक्ष हटाए

राहुल यादव को सौंपी फीरोजाबाद जिले की कमान मनोज यादव को सचिव नियुक्त किया।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 12:32 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 12:32 PM (IST)
शिवपाल का समर्थन करने पर यादव महासभा में संग्राम, समर्थन पर जिलाध्यक्ष हटाए
शिवपाल का समर्थन करने पर यादव महासभा में संग्राम, समर्थन पर जिलाध्यक्ष हटाए

 आगरा, जेएनएन। सैफई परिवार की रार के बाद यादव महासभा में भी दो फाड़ नजर आ रहे हैं। चाचा-भतीजे की चुनावी जंग से फीरोजाबाद लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के हाथ से निकल गई। यादव वोट बैंक भी दो फाड़ हो गया। समाज के कुछ लोग प्रो. रामगोपाल यादव के परिवार के साथ रहे तो कुछ शिवपाल यादव के समर्थन में रहे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के बाद अब यादव महासभा में संग्राम छिड़ गया। चुनाव में प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव का समर्थन किए जाने पर जिलाध्यक्ष अवधेश यादव को हटा दिया गया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने नए नामों की घोषणा की। साथ ही समाज को न्याय न मिलने पर प्रदेश में आंदोलन की धमकी दी।

प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा महासभा का उदय 1924 में नागपुर में हुआ था। तब से महासभा यादवों के उत्थान के साथ कुरीतियों को मिटाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अवधेश यादव ने चुनाव के दौरान एक राजनीतिक दल को समर्थन किया था। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें पद से हटा दिया है। वर्तमान यादव महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव हैं। मनोज यादव को महासभा का सचिव नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि यादव महासभा द्वारा समाज को शिक्षित बनाने व कुरीतियों से दूर रहने पर जोर दिया जाएगा। उधर, अवधेश का कहना है कि मुझे हटाने की घोषणा करने वाले खुद फर्जी हैं। हमारे संगठन के अध्यक्ष रामशंकर यादव हैं। उक्त लोग सपा समर्थित हैं। मैं अपने पद पर हूं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.