Move to Jagran APP

ब्रज के धार्मिक विकास की जागी उम्‍मीद, राष्‍ट्रपति और संत विजय कौशल की चर्चा से Agra News

रामकथा प्रवक्ता से एकांत में हुई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गुफ्तगू। संत ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग दो और यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ा जाए।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 09:04 AM (IST)
ब्रज के धार्मिक विकास की जागी उम्‍मीद, राष्‍ट्रपति और संत विजय कौशल की चर्चा से Agra News
ब्रज के धार्मिक विकास की जागी उम्‍मीद, राष्‍ट्रपति और संत विजय कौशल की चर्चा से Agra News

आगरा, जेएनएन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल के निकुंजवन आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लिया तथा आध्यात्मिक चर्चा भी की। आश्रम में राष्ट्रपति के स्वागत का सिलसिला थमा, तो उन्होंने संत विजय कौशल महाराज से एकांत में गुफ्तगू की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। संत विजय कौशल के साथ हुई चर्चा में ब्रज के सांस्कृतिक व धार्मिक विकास पर चर्चा हुई।

loksabha election banner

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से हुई बातचीत में संत विजय कौशल ने सलाह दी कि यमुना एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग दो को जोड़ा जाए। ताकि यातायात नियंत्रित हो सके। उन्होंने कहा शासन द्वारा ब्रज के सुंदरीकरण और सांस्कृतिक विकास के लिए जो भी योजनाएं दी हैं, उन योजनाओं का उपयोग तीर्थनगरी के आंतरिक क्षेत्रों में भी नजर आना चाहिए। वृंदावन के आंतरिक क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधाओं का भी ख्याल रखकर योजनाओं को अमल में लाया जाए। योजनाएं ऐसी बनाई जानी चाहिए, ताकि प्राचीन स्वरूप भी संवारा जाए और श्रद्धालुओं के साथ आम नागरिकों को भी सहूलियत हो।

देशी गाय का घी किया भेंट

संत विजय कौशल महाराज ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को हासानंद गोशाला में तैयार किए गए देशी गाय के घी के दो किलो के पैकेट भेंट करने के साथ ठा. बांकेबिहारीजी का छायाचित्र व प्रसाद भेंट किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.