Move to Jagran APP

Good News: जारी हुआ शेड्यूल, अब लखनऊ और भोपाल के लिए फ्लाइट 3 अप्रैल से Agra News

इंडिगो ने जारी किया दोनों रूटों पर फ्लाइट का शेड्यूल। 27 मार्च से आगरा-बेंगलुरू फ्लाइट शुरू हो सकती है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 05:52 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 05:52 PM (IST)
Good News: जारी हुआ शेड्यूल, अब लखनऊ और भोपाल के लिए फ्लाइट 3 अप्रैल से Agra News
Good News: जारी हुआ शेड्यूल, अब लखनऊ और भोपाल के लिए फ्लाइट 3 अप्रैल से Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश और मध्य प्रदेश की राजधानी हवाई मार्ग से सीधी ताजनगरी से जुडऩे जा रही है। तीन अप्रैल से दोनों रूटों पर इंडिगो एयरवेज अपनी हवाई उड़ाने शुरू कर रही है। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पूर्व में 29 मार्च से इन उड़ानों के शुरू होने की संभावना थी। 27 मार्च से आगरा-बेंगलुरू फ्लाइट शुरू हो सकती है।

loksabha election banner

लखनऊ और भोपाल के लिए आगरा से हवाई सेवा शुरू करने की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। तीन अप्रैल को वह पूरी हो जाएगी। इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से सुबह आगरा के लिए उड़ान भरेगी। खेरिया हवाई अड्डे पर 20 मिनट का स्टॉपेज होगा। इसके बाद भोपाल के लिए उड़ान भरेगी। भोपाल से दोपहर 2.40 बजे खेरिया हवाई अड्डा और यहां से दोपहर तीन बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी। वर्तमान में दिल्ली-आगरा-जयपुर और आगरा-जैसलमेर के लिए ही उड़ान है।

1.30 घंटे में लखनऊ और 1.20 घंटे में भोपाल

दोनों राजधानियों की हवाई मार्ग से ताजनगरी की दूरी काफी कम हो जाएगी। घंटों का सफर मिनटों में सिमट जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ पहुंचने में 1.30 घंटे और भोपाल पहुंचने में सिर्फ 1.20 घंटे लगेंगे। सड़क मार्ग से भोपाल पहुंचने में लगभग 9 घंटे और लखनऊ पहुंचने में साढ़े चार घंटे (लखनऊ एक्सप्रेसवे से) लगते हैं।

ये है शेड्यूल

- फ्लाइट संख्या 6ई7928 सुबह नौ बजे लखनऊ से आगरा के लिए उड़ान भरेगी। खेरिया हवाई अड्डे पर सुबह 10.45 बजे पहुंचेगी।

- फ्लाइट संख्या 6ई7929 सुबह 11.05 भोपाल के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

- फ्लाइट संख्या 6ई7931 भोपाल से दोपहर 1.10 आगरा के लिए उड़ान भरेगी। खेरिया हवाई अड्डे पर दोपहर 2.40 बजे पहुंचेगी।

- फ्लाइट संख्या 6ई7932 दोपहर तीन बजे खेरिया हवाई अड्डे से तीन बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी। शाम 4.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

वाराणसी-बेंगलुरू के लिए इंतजार

इंडिगो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के भी हवाई उड़ान शुरू करने जा रही है। यह उड़ान लखनऊ-भोपाल के साथ ही शुरू होनी थी लेकिन फिलहाल इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस फ्लाइट का भी शेड्यूल जारी किया जा सकता है। बेंगलुरू के लिए भी इंडिगो जल्द ही अपनी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। ये फ्लाइट संभवत: 29 मार्च से शुरू हो सकती है।

लखनऊ जाने वालों को बड़ी सुविधा

आगरा से लखनऊ जाने वालों की संख्या अच्छी खासी रहती है। हर रोज तमाम लोग लखनऊ जाते हैं। यह फ्लाइट शुरू होने से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों का तो आए दिन लखनऊ जाना होता ही है। हालांकि भोपाल के लिए भी यात्रियों की कमी नहीं रहेगी।

पर्यटन को लगेंगे पंख

आगरा से बेंगलुरु, मुंबई समेत सात शहरों के लिए सीधी उड़ान की घोषणा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने संसद में की थी। आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने ये जानकारी दी थी। जयपुर, जैसलमेर के बाद लखनऊ और भोपाल हवाई मार्ग से जुडऩे से ताजनगरी के पर्यटन को काफी लाभ होगा।

हो गईं पूरी तैयारियां

इंडिगो की नई हवाई उड़ानों के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने 15 फरवरी से एयरपोर्ट पर स्पेस भी ले लिया है।

- कुसुमदास, निदेशक, एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया

सार्थक कदम

ताजनगरी के पर्यटन के लिए अधिक से अधिक बड़े शहरों को हवाई मार्ग से जोडऩा बेहद जरूरी है। इस दिशा में भोपाल-लखनऊ हवाई सेवा सार्थक कदम है।

- राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की राजधानी से आगरा हवाई मार्ग से जुडऩे जा रहा है, यह सकारात्मक पहल है। कई और बड़े शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होनी चाहिए।

सुनील गुप्ता, चैयरमैन (नॉदर्न रीजन), इंडियन एसोसिएशन आफ टूर ऑपरेटर्स  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.