वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे ध्रुव जुरेल, आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
शहर के स्टार क्रिकेटर ध्रुव जुरेल को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ...और पढ़ें

आगरा के रहने वाले क्रिकेटर ध्रुव जुरैल।
HighLights
आगरा के क्रिकेटर ध्रुव को 15 सदस्यीय वनडे टीम में जगह मिली।
उनके चयन से परिवार और शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर।
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर के स्टार क्रिकेटर और विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने बुधवार को टीम की घोषणा की। ध्रुव को 15 सदस्यीय वनडे टीम में जगह मिली है।
ध्रुव को भारतीय टीम में जगह मिलने पर माता-पिता, कोच और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। मधुनगर स्थित डिफेंस एस्टेट निवासी ध्रुव के चयन की खबर मिलते ही परिवार और शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
पिता नेम सिंह जुरेल और माता रजनी जुरेल ने कहा कि बेटे का टीम इंडिया में चयन पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि ध्रुव लगातार मेहनत करते हुए शहर का नाम देशभर में रोशन कर रहे हैं।
ध्रुव के कोच परवेंद्र यादव ने बताया कि टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा तीन अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
ध्रुव को इससे पहले भी भारतीय टीम में जगह मिल चुकी है और वह टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ध्रुव के चयन पर आगरा के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
