Move to Jagran APP

हाइटेक होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, रहेगा तीसरी आंख का भी पहरा, पढ़ें और क्या रहेगा खास

चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं को मिलेगी वाईफाई सुविधा। ब्रज कमल यात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर लगेंगे सीसीटीवी। यात्रा के दौरान बायोटायलेट की जाएगी व्यवस्था। चौरासी कोस परिक्रमा में मनोरथ आकर्षण का केंद्र रहेंगे। गोवर्धन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:55 PM (IST)
हाइटेक होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, रहेगा तीसरी आंख का भी पहरा, पढ़ें और क्या रहेगा खास
चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं को मिलेगी वाईफाई सुविधा।

आगरा, जागरण टीम। चातुर्मास में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग राधे-राधे, कृष्णा-कृष्णा के जयघोष से गुंजायमान रहता है। श्रद्धालु चौरासी कोस की परिक्रमा लगाते हैं। इस साल ब्रज कमल यात्रा में श्रद्धालुओं को वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। सफाई का संदेश देने को बायोटायलेट और सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। यह प्रयोग परिक्रमा में पहली बार किया जा रहा है।

loksabha election banner

चातुर्मास 10 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन, भादों, क्वार, कार्तिक में ब्रज में आस्था की बयार बहती है। चौरासी कोस की परिक्रमा श्रद्धालु दिन में ही लगाते हैं। इसलिए कार्तिक मास में मौसम ठीक होने पर सबसे ज्यादा परिक्रमा लगाते हैं। चौरासी कोस की परिक्रमा करने से सभी तीर्थों का फल मिलता है। इस वर्ष मिलनकुमार (मिलन बाबा), जयदेवलाल महाराज (बंटू बाबा) की श्री ब्रज कमल ब्रजयात्रा एक अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगी। इस यात्रा में 600 मुंबई और 400 एनआइआर शामिल रहेंगे। इस बार और अधिक बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सुविधा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। यात्रा के लिए 75 सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी। सफाई का संदेश देने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा और बायोटायलेट का प्रयोग किया जाएगा। परिक्रमा में 100 बायोटायलेट की व्यवस्था की जा रही है। प्रबंधक सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि पहली बार श्रद्धालुओं को वाईफाई और बायोटायलेट की सुविधा देने का प्रयोग किया गया है। चौरासी कोस परिक्रमा के दौरान सफाई का संदेश भी दिया जाएगा।

मनोरथ रहेंगे आकर्षण का केंद्र

चौरासी कोस परिक्रमा में मनोरथ आकर्षण का केंद्र रहेंगे। गोवर्धन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। गोवर्धन महोत्सव, विजय दशमी, विजय उत्सव, शरद पूर्णिमा महारास उत्सव, धनतेरस, दीपावली, अन्नकूट मनोरथ, मां यमुनाजी का छप्पन भोग मनोरथ आदि आयोजन होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.