Move to Jagran APP

भगवान श्रीराम के स्वागत को बेताब विजय नगर

आगरा: वर्ष 2005 में जनकपुरी का गवाह बन चुका विजय नगर एक बार फिर भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए उत्साही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jun 2018 12:53 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 12:53 AM (IST)
भगवान श्रीराम के स्वागत को बेताब विजय नगर
भगवान श्रीराम के स्वागत को बेताब विजय नगर

जागरण संवाददाता, आगरा: वर्ष 2005 में जनकपुरी का गवाह बन चुका विजय नगर एक बार फिर भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए उत्साही है। 13 साल के अंतराल में भौगोलिक स्थिति में काफी परिवर्तन आ जाने और क्षेत्र में कोई बड़ा मैदान नहीं होने के कारण लंगडे़ की चौकी की ओर जाने वाले रास्ते के पास ही सड़क पर आवागमन रोककर भव्य मंच सजने के आसार हैं।

loksabha election banner

जनकपुरी के लिए विजय नगर का नाम फाइनल होने के बाद से यहां का हर व्यक्ति अपने घर को स्वागत के लिए सजाने को आतुर बैठा है। क्षेत्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष पद के लिए नाम लगभग फाइनल हैं, लेकिन उनकी सहमति के साथ ही सभी की संस्तुति की औपचारिकता बाकी होने की वजह से अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। इसके बाद राजा जनक के लिए कसरत का दौर शुरू होगा। क्षेत्र की चौड़ी सड़कें और हर छोटी गली लिंक रोड होने के कारण भीड़ को लेकर क्षेत्रीय लोग आश्वस्त हैं।

क्षेत्र की करनी होगी कायाकल्प

शहर का पॉश इलाका विजय नगर की सड़कें बदहाल हैं। नालियां टूटी हैं और सड़कों पर ही कूड़े का अंबार लगा रहता है। शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। ऐसे में आयोजन शुरू होने से पहले इन सुविधाओं को भी दुरस्त कराना होगा। यदि इसमें तत्परता नहीं बरती गई तो विकास कार्य कराना चुनौती बन सकता है। 2005 में स्थिति ज्यादा बदहाल थी। क्षेत्र में तब प्रयास कर काफी विकास कार्य कराए गए थे। अब काफी सुधार है, लेकिन काफी दरकार भी है। सभी संयुक्त प्रयास से समय से पहले कार्य पूरे कराएंगे और श्रीराम का स्वागत करेंगे।

मनीष अग्रवाल जनकपुरी का गवाह बनने का एक बार फिर अवसर मिला रहा है, ये सौभाग्य की बात है। प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभाते हुए अंतिम समय के लिए काम नहीं छोड़ने चाहिए। समय रहते काम होने से आयोजन का आनंद ही अलग होता है।

सुधीर अग्रवाल श्रीराम के स्वागत का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। इसके लिए सभी मिलकर काम करेंगे। क्षेत्र में बारिश के समय जलभराव हो जाता है। नालियों भी गंदी रहती हैं और सड़कों भी जर्जर हो गई हैं। ये कार्य समय से हो जाएं, तो कार्यक्रम भी भव्यता अलग होगी।

नीतेश अग्रवाल क्षेत्र में जगह-जगह मलवे की ढेर हैं। स्ट्रीट लाइट चंद जगह ही रोशनी करती है। सड़कें भी क्षतिग्रस्त हैं। इसलिए विकास कार्य समय रहते होने चाहिए। क्षेत्रीय सड़कें काफी चौड़ी हैं, इसलिए सड़क पर मंच निर्माण से कोई मुश्किल नहीं आएगी।

अमित अग्रवाल क्षेत्रीय लोग जल्द समिति बनाकर विकास कार्यो की सूची जिलाधिकारी को सौंपे। विकास कार्यो में हर संभव सहयोग किया जाएगा।

जगन प्रसाद गर्ग, विधायक /अध्यक्ष, श्री रामलीला कमेटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.