Move to Jagran APP

आगरा में डिप्टी सीएम ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण

कमला नगर के सेंट्रल पार्क में लगाई गई है पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा। शहर में लगनी हैं पांच जगह प्रतिमा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 03:57 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 03:57 PM (IST)
आगरा में डिप्टी सीएम ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण
आगरा में डिप्टी सीएम ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण

आगरा, जागरण संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मवाद के प्रणेता थे। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन को आदर्श बताते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही कहा कि उनके जीवन से आम लोगों को सीख लेनी चाहिए।

loksabha election banner

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के मराठी में गीता रामायण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आगरा पहुंच चुके हैं। शाम को होने वाले कार्यक्रम से पूर्व उपमुख्यमंत्री शहर में हो रहे कई अन्य कार्यक्रमों में भी भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आवास विकास स्थित सेंट्रल पार्क में लगाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने खंदौली के सीवी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में गए। प्रतिमा अनावरण के बाद आरबीएस कॉलेज में हो रहे समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वे जारुआ कटरा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के समारोह में भाग लेने के लिए भी जाएंगे।

शहर में दूसरे स्थान पर लगी प्रतिमा

डॉ. बीआर विवि के बाद यह दूसरा स्थान है जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाई गई है। 15 फीट ऊंची प्रतिमा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के प्रयासों से लगाई गई है।

प्रतिमा और विवाद

पिछले दिनों भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति करो लेकर पार्टी में टकराव की स्थिति बन गई थी। विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने नगर निगम में मूर्ति लगवाने की बात कही थी, जिस पर सहमति नहीं बन सकी थी। इसके बाद विधायक ने शहर में पांच स्थानों पर प्रतिमा लगवाने की घोषणा की थी। जिसके बाद विवि परिसर में पहली प्रतिमा लगवाई गई। सेंट्रल पार्क के बाद अब दयालबाग, सिविल एंक्लेव और नगर निगम में जल्द ही प्रतिमा लगवाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.