Taj Mahotsav 2019: समापन समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम, कहा आज का भारत नया भारत है
उपमुख्यमंत्री ने दी पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि। कहा देश के लोगों में बढ़ी हिंदुस्तानियत।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 06:25 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 06:25 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में लगे दस दिवसीय ताज महोत्सव के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा पहुंचे। अपने संबोधन के आरंभ में उपमुख्यमंत्री ने पुलवाला आतंकी हमले में शहीद हुए सीआपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देशवासियों में हिंदुस्तानियत का अहसास अधिक बढ़ गया है, जोकि हमारे दुश्मनों को रास नहीं आ रही। इसी कारण वे हम पर हमले बोल रहा है लेकिन आज का भारत किसी ने डरेगा नहीं क्योंकि ये नया भारत है।
बुधवार को महोत्सव का समापन समारोह था। जिसकी औपचारिक घोषणा करने के लिए उपमुख्यमंत्री आमंत्रित किये गए थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने शिल्प मेले को आगे बढ़ाने की घोषणा भी की। साथ ही शिल्पियों काे सम्मानित भी किया। महोत्सव में बेस्ट सेल के लिए पंजाब से फुलकारी कला के आइटम लेकर आईं लाजवंती देवी, बेस्ट शिल्प के लिए आंध्र प्रदेश से काष्ठ कला का सामान लेकर आए डोरा स्वामी का सम्मान किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें