यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dengue in Agra: एक ही घर में मिले दो लोग डेंगू से संक्रमित, पूरे गांव में चल रही टाइगर मास्क्यूटो की तलाश
Dengue in Agra मौसम ठंडा हो चुका है लेकिन उसके बाद डेंगू के मामले कम नहीं हो रहे हैं। हर ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है, ऐसे में खंदौली के नगला अर्जुन में एक ही घर में 10 दिन के अंतराल पर दो मरीज डेंगू के मिलने से खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरा गांव ही खंगाल डाला लेकिन डेंगू फैलाने वाला मादा मच्छर, एडीज इजिप्टी, टाइगर मास्क्यूटो नहीं मिला। गांव में लोगों की जांच भी कराई गई, नालियों में क्यूलेक्स मच्छर के लार्वा मिले हैं। इस मच्छर से यहां बीमारी नहीं फैलती है।
खंदौली के नगला अर्जुन में 10 दिन पहले युवक में डेंगू की पुष्टि हुई थी, अब इसके भाई की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि नगला अर्जुन में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डेंगू संक्रमित मरीज के परिवार के 30 लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लार्वा के सैंपल लिए गए हैं। पूरे गांव में मादा एडीज एजिप्टी का लार्वा नहीं मिला है, जिस घर में डेंगू के मरीज मिले हैं वहां पूरे घर की जांच की गई लेकिन कोई लार्वा नहीं मिला।
डेंगू के तीन केस मिले
एसएन मेडिकल कालेज में जांच कराने पहुंचे 24 वर्ष के कचहरी घाट और तुलसी स्काई सिटी बोदला रोड निवासी 17 वर्ष के किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती 11 वर्ष के न्यू विजय नगर कालोनी निवासी बालक में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. अशोक अग्रवाल ने बताया कि बालक को स्वजन डिस्चार्ज कर निजी अस्पताल में ले गए हैं।
