विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ब्रज में बोले, भाजपा का मूल उद्देश्य लेकर समाज में जाएं महिलाएं

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Tue, 07 Jun 2022 08:23 PM (IST)

वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित तेजराम धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट गेस्ट हाउस में दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का तीन दिवसीय ...और पढ़ें

दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा को संबोधित करते आदेश गुप्ता
दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा को संबोधित करते आदेश गुप्ता

आगरा, जागरण टीम। भाजपा की रीति-नीति और विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए समाज में काम करना होगा। महिला मोर्चा की सदस्य पार्टी के मूल उद्देश्य को लेकर समाज में जाएं। ये बात मंगलवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कही। वह छटीकरा मार्ग स्थित तेजराम धर्मपाल चैरिटेबल ट्रस्ट गेस्ट हाउस में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी की नगरी में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देना गौरव की बात है। जब तक समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ न मिले, तब तक हमें रुकना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचना होगा। महिला मोर्चा की बहनों को समाज और देश के अंदर अच्छा काम करते हुए पीएम मोदी की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से संबंधित हैं, उनका प्रचार-प्रसार करें और जन-जन तक पहुंचाएं। महिलाओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाकर लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा, भाजपा समय-समय पर अपने कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देती रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिती अक्का ने देश भर में एक लाख महिला पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर शिविर का आयोजन सिहोर में आयोजन हुआ। इसमें हर प्रदेश की अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहीं। ये अभियान जिलास्तर तक जाएगा। कहा, भाजपा का मूल उद्देश्य है, अंतिम व्यक्ति का विकास जब तक न हो, तब तक हमें समाज में काम करना है। संचालन प्रदेश महासचिव टीना शर्मा ने किया। डा. मोनिका पंत, भाजपा मथुरा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, प्रशिक्षण शिविर की सह प्रमुख मनोरमा मिश्रा मौजूद रहीं। इस दौरान काफी टेबल बुक का लोकार्पण प्रदेश पदाधिकारियों ने किया।