विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में करवाचौथ की खरीदारी के बाद घर लौट रहे मां-बेटे को कार ने रौंदा, दर्दनाक मौत

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 29 Oct 2026 05:27 PM (IST)

आगरा में करवाचौथ का सामान लेकर लौट रहे पति-पत्नी और बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस ...और पढ़ें

अरतौनी पर दुर्घटना के बाद रेलिंग की सरिया को ठीक करते कर्मचारी। इनसेट में अंजू और वंश के फाइल फोटो।

अरतौनी पर दुर्घटना के बाद रेलिंग की सरिया को ठीक करते कर्मचारी। इनसेट में अंजू और वंश के फाइल फोटो।

HighLights

  1. आगरा में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को कुचला।

  2. हादसे में मां और दो साल के बेटे की मौत।

जागरण संवाददाता, आगरा। करवाचौथ का सामान लेकर पति के साथ लौट रहे मां-बेटे और बेटी को गुरुवार दोपहर सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली आगरा हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां और दो वर्ष के बेटे की मौत हो गई, पांच वर्ष की बेटी घायल हो गई। घटना दोपहर लगभग एक बजे की है। अरतौनी निवासी अंजू पत्नी आकाश गुरुवार को करवाचौथ के व्रत का सामान लेने पति और दोनों बच्चों के साथ गई थीं।

दंपती दोनों बच्चों दो वर्ष के अंश और पांच वर्ष की आकांक्षा के साथ अरतौनी पर उतरने के बाद रेलिंग से निकल रहे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने अंजू और दोनों बच्चों को टक्करन मार दी। दुर्घटना में 30 वर्ष की अंजू और दो वर्ष के बेटे वंश की मौत हो गई। पांच वर्ष की बेटी आंकक्षा घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया।