भारत Vs जिम्बाब्वे: दीप्ति शर्मा ने 9 साल बाद जड़ा दूसरा वनडे शतक, भाई बोले- देखने को मिले नए शॉट
भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने वडोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में 106 रनों की नाबाद पारी खेलकर नौ साल बाद अपना दूसरा शतक जड़ा।

फोटो क्रेडिट- BCCI WOMEN
HighLights
दीप्ति शर्मा ने वडोदरा में 106 रनों की नाबाद पारी खेली।
नौ साल बाद जड़ा करियर का दूसरा वनडे शतक।
छठे नंबर पर शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर।
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर की बेटी और भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने रविवार को वडोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 106 रनों की तूफानी पारी खेलकर करियर का दूसरा शतक जमाया।
उन्होंने 86 गेंदों में 15 चौके जड़े और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं।
इससे पहले ऋचा घोष का इस क्रम में सबसे ज्यादा 94 रन बनाने का रिकॉर्ड था। दीप्ति ने 15 मई 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 188 रन बना शतक जड़ा था। 9 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद यह दूसरा शतक आया। उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ के साथ पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की रिकार्ड साझेदारी की, जिससे भारत ने छह विकेट पर 328 का स्कोर बनाया है।
दीप्ति के भाई व कोच सुमित शर्मा ने बताया मैदान में लगातार अभ्यास करना ही खिलाड़ी को बेहतर बनाता है। दीप्ति बेहतर खेल रही हैं, कुछ नए शॉट भी देखने को मिले हैं।
