रंग बिरंगी छतरियों से सजा बाजार
ब'चों के लिए खास कार्टून थीम के छाते बाजार में मौजूद। रेनकोट बने हुए हैं लोगों की पहली पसंद। 250 रुपए से ढाई हजार तक के रेनकोट बाजार में मौजूद।
आगरा(जागरण संवाददाता):मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में छाते और रेनकोट की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता है। मानसून में बाजार रंग-बिरंगे छाते व रेनकोट से सज गए हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइनर छाते आ रहे हैं। सदर बाजार स्थित एसके कलेक्शन के मालिक दिनेश गुप्ता ने बताया कि इन दिनों डिजाइनर छाते भी युवतियों की एसेसरी से जुड़ गए हैं। इसी जरूरत को देखते हुए बाजार में नए-नए डिजाइन के छाते आ रहे हैं। प्रिंटेड छाते के साथ ही डिजाइनर रेनकोट बाजार में आकर्षण के केन्द्र बने हुए हैं। ऐसे में घर से निकलने के लिए रेनकोट व छाता लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है। बाजार में लोगों के पसंद व डिमाड के मुताबिक कई तरह के डिजाइनर छाते व रेनकोट बाजार में उपलब्ध हैं। कमला नगर, राजा मंडी, शाहगंज और सदर बाजार में में डिजाइनर छाते व रेनकोट की कई वेरायटी में मिल रही है।
छाते के दाम:
इंद्रधनुष रंग छाते-150 से 350 रुपए तक
प्रिंटेड छाते-150 रुपए से 750 रुपए तक
रेनकोट बच्चों के लिए-200 रुपए से 1000 रुपए तक
रेनकोट बड़ों के लिए 250 रुपए से 2500 रुपए तक
रेनकोट बने पहली पसंद:
मानसून में छाते की जितनी डिमाड है, उतनी ही रेनकोट की भी। स्कूली बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों तक रेनकोट खरीद रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक कई तरह के रेनकोट बाजार में लोगों को लुभा रही है। पैराशूट के कपड़े से बने रेनकोट कई डिजाइन व कई रंगों में उपलब्ध है। बच्चों के लिए कार्टून थीम और बड़ों के लिए प्रिंटेड रेनकोट भी उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों द्वारा रेनकोट को काफी पसंद किया जा रहा है। तरह-तरह की वेरायटी लोगों को आकर्षित कर रही है।
कॉर्टून थीम से लेकर फ्लावर प्रिंट तक छाते:
बाजार में मानसून के लिए कई वेरायटी में छाते आ रहे हैं, जिसमें बच्चों के लिए कॉर्टून थीम में डोरेमोन, पोकिमोन, निंजा हथौड़ी, मोटू-पतलू, ऑगी एंड कॉक्रोच, छोटा भीम सहित कई तरह के प्रिंट में छाते व रेनकोट मिल रहे हैं। लड़कियों को बार्बी थीम के छाते और लड़कों को बेन-10 के छाते खूब लुभा रहे हैं। इसके साथ नए ट्रेंड में ट्रिपल फोल्डिंग में लेस, फ्रिल वाले छाते आए हैं। इन छातों के साथ इसी डिजाइन के कवर भी हैं।
चीन के फोल्डिंग छाते की भी मांग:
बाजार में चीन के फोल्डिंग छातों की भी भारी मांग है। यह छाते फोल्ड होने के बाद बेहद छोटे आकार में सिमट जाते हैं। इन्हें आसानी से युवतियां अपने पर्स में रख सकती हैं। प्रिंटेड और चैक में 300 से 600 रुपए तक की रेंज में यह बाजार में उपलब्ध हैं।