विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा पुलिस की तत्परता ने बचाई युवक की जान: कार बंद कर काटी हाथ की नस, कर्ज से तंग आकर किया सुसाइड का प्रयास

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:48 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2026 12:11 PM (IST)

Agra News: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक युवक ने अपनी कार में नसें काटकर आत्महत्या ...और पढ़ें

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

Agra News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कर्ज से तंग आकर युवक ने कार में नसें काटीं

  2. चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने कार का शीशा तोड़कर बचाया

  3. समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई

जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीपुरम में शनिवार रात पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक युवक की जान बच गई। कर्ज से तंग आकर युवक ने अपनी कार के अंदर दोनों हाथों की नसें काट ली थीं। समय रहते मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने कार का शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से अब युवक की हालत खतरे से बाहर है।

गश्त दौरान नजर पड़ी, शीशा तोड़कर निकाला बाहर

जानकारी के अनुसार, किरावली निवासी मनोज कुमार भारी कर्ज के बोझ से दबा हुआ था। शनिवार रात वह अपनी कार से शास्त्रीपुरम स्थित प्राची टावर के पास पहुंचा और गाड़ी खड़ी करके अंदर ही ब्लेड से अपने दोनों हाथों की नसें काट लीं। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त पर निकले चौकी प्रभारी कपिल कुमार की नजर लावारिस स्थिति में खड़ी कार पर पड़ी।

शक होने पर जब उन्होंने पास जाकर अंदर झांका, तो मनोज लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी ने बिना देर किए कार का शीशा तोड़ा और मनोज को तत्काल बाहर निकाला।

अस्पताल में कराया भर्ती, कार से मिला सुसाइड नोट

पुलिस टीम ने लहूलुहान युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार देते हुए सिकंदरा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के त्वरित इलाज से मनोज की जान बच गई। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो वहां से घटना में इस्तेमाल किया गया ब्लेड और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में मनोज ने लिखा था कि वह अत्यधिक कर्ज के कारण मानसिक तनाव में है और इसी वजह से यह आत्मघाती कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव

यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी का साक्षात्कार: यमुना शुद्धिकरण से मेट्रो तक मथुरा का विजन, जानिए सांसद के बड़े लक्ष्य

थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि सही समय पर मिली मदद से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।