विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहन की हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे ललित चौधरी को फांसी की सजा, आगरा कोर्ट का फैसला

Published: Tue, 16 Jun 2026 10:53 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2026 11:18 AM (IST)

आगरा में संपत्ति विवाद में बहन पूनम चौधरी की हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे ललित उर्फ निक्कू ...और पढ़ें

बहन की हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे ललित चौधरी दीवानी कोर्ट से लेकर जाती पुलिस।

बहन की हत्या करने वाले शूटर ओपी लाला के भतीजे ललित चौधरी दीवानी कोर्ट से लेकर जाती पुलिस

HighLights

  1. आगरा में ललित चौधरी को बहन की हत्या में फांसी।

  2. संपत्ति विवाद में पूनम चौधरी की गोली मारकर हत्या।

  3. शूटर ओपी लाला के भतीजे को अदालत ने दी सजा।

जागरण संवाददाता, आगरा। शाहगंज के शूटर ओपी-लाला के भतीजे ललित उर्फ निक्कू चौधरी ने संपत्ति के विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर बहन की हत्या कर दी थी। अपर जिला जज की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।

संपत्ति के विवाद में ललित चौधरी ने शाहगंज के जोगीपाड़ा में दिनदहाड़े बहन पूनम चौधरी की 26 नवंबर 2022 को छह गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाभी नीलू चौधरी गोली लगने से घायल हुई थीं। पुलिस ने 28 नवंबर 2022 को मुठभेड़ के बाद ललित चौधरी को गिरफ्तार किया था

बहन की हत्या में शूटर ओपी लाला के भतीजे को फांसी की सजा

शाहगंज जोगीपाड़ा बाजार निवासी शूटर ओपी-लाला के भतीजे निक्कू चौधरी का अपनी बहन पूनम चौधरी से संपत्ति का विवाद चल रहा था। अविवाहित बहन पूनम संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रही थी। इधर, निक्कू चौधरी ने पिता की मृत्यु के बाद अपनी विधवा भाभी नीलू चौधरी को भी खर्चा देना बंद कर दिया था। वर्ष 2006 में पति रूपेश चौधरी की हत्या के बाद भी नीलू अपने मायके सलेमपुर बुलंदशहर में रहकर बेटे को पढ़ा रही थीं।

निक्कू चौधरी उर्फ ललित चौधरी से खर्चा मांगने आई थीं

नीलू 26 नवंबर की सुबह जोगीपाड़ा निक्कू चौधरी उर्फ ललित चौधरी से खर्चा मांगने आई थीं। आरोपित द्वारा खर्चा देने से मना करने पर नीलू ने बाजार में उसकी दुकान पर ताला लगा दिया था। पूनम चौधरी ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया था। दुकान पर ताला लगाने से क्रुद्ध होकर निक्कू चौधरी ने बहन पूनम और भाभी नीलू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

यह भी पढ़ें- बुलडोजर से हटाई आगरा MG रोड पर बनी मजार, कॉलेज के सामने बनी मस्जिद परिसर में शिफ्ट

पूनम की मौके पर हुई थी मौत

पूनम के सिर और सीने में गोली लगने पर उनकी मौके पर मृत्यु हाे गई थी। भाभी नीलू चौधरी की बांह में गोली लगने से वह घायल हो गई थीं। मामले में नीलू चाैधरी ने देवर निक्कू के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई की नई व्यवस्था: अब नौवीं-दसवीं में तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य; 1 जुलाई से बदलाव