अति उत्साह में बेटे ने चलाई गोली बाप को जा लगी, खुशियां बदली मातम में Agra News
भतीजी की थी शादी। हर्ष फायरिंग के दौरान हुआ हादसा।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 01:49 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 09:18 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। एटा के मिरहची क्षेत्र के गांव अचलपुर में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के चाचा की गोली लगने से मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
गांव अचलपुर में जगदीश की पुत्री रेखा की बरात सोमवार रात आई थी। रात डेढ़ बजे बरात दरवाजे पर पहुंची, तभी वहां मौजूद रेखा के चचेरे भाई गोपीचंद्र ने लाइसेंसी दुनाली बंदूक से फायरिंग की। इस दौरान गोली गोपीचंद्र के 45 वर्षीय पिता सतीशचंद्र की गर्दन में जा लगी। वे मौके पर ही गिर पड़े। घटना होते ही रंग में भंग पड़ गया और अफरा-तफरी मच गई। तत्काल ही सतीश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के स्टाफ ने शव को पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया, लेकिन परिजन शव उठा ले गए और उन्होंने अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस को सूचना देर से मिली, तब कहीं जाकर उसने छानबीन शुरू की।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें