Move to Jagran APP

Agra News: आगरा में भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र महामंत्री पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों के फायर हुए मिस

Agra News शाहगंज के केदार नगर की घटना हमलावरों के फायर मिस होने से बाल-बाल बचे। हमलावरों के सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया में हुए वायरल। बाइक पर आए हमलावरों की पिस्टल लोड करने से पहले सड़क पर गिरी मैगजीन।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 10 Jun 2022 08:23 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jun 2022 08:23 AM (IST)
Agra News: आगरा में भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र महामंत्री पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों के फायर हुए मिस
हाथ में पिस्टल लिए बाइक सवार हमलावर। सीसीटीवी से लिया गया फोटो।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के शाहगंज के केदार नगर में गुरुवार की रात को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ। बाइक सवारों द्वारा पिस्टल से कई फायर करने का प्रयास किया गया। मगर, फायर मिस होने के चलते हमलावरों को वहां से भागना पड़ा। आरोपितों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गए।

loksabha election banner

शाहगंज के केदार नगर निवासी अमित सिंह भाजयुमो में ब्रज क्षेत्र के महामंत्री हैं। अमित सिंह के अनुसार गुरुवार की रात को वह अपने घर के सामने बने कार्यालय में बैठे थे। कार्यालय से 50 मीटर पहले बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके घर के सामने रुके। युवक के हाथ में पिस्टल लगी हुई थी। हाथ में पिस्टल लिए हुए युवक ने अपने साथी से सीट बदली। वह बाइक चलाने लगा। इसी दौरान उसकी पिस्टल की मैगजीन गिर गई।

जिसे उठाकर पिस्टल में लगाने के बाद दोनों युवक उनके कार्यालय की ओर आए। युवकों ने एक के बाद एक कई बार फायर किए, लेकिन वह मिस हो गए। यह देख कार्यालय में माैजूद अन्य कार्यकर्ता हमलावरों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। अमित सिंह के अनुसार हमलावर उन्हें हत्या की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। कार्यकर्ताओं और उन्होंने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए।

भाजयुमो पदाधिकारी के अनुसार आरोपितों की फुटेज वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गई। देर रात हमलावरों की फुटेज इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गई। मामले में भाजयुमाे पदाधिकारी ने शाहगंज थाने में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

24 घंटे में भाजपा नेताओं पर हमले की दूसरी घटना

भाजपा नेताओ पर 24 घंटे के दौरान हमले की यह दूसरी घटना है। बुधवार की रात को लोहामंडी के नौबस्ता में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी वसीम खान पर रंजिश में हमला बोल कर घायल कर दिया गया था। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.