पति का शव फंदे पर लटका देख उड़ गए पत्नी के होश, जानिये क्या है पूरा मामला
एत्माद्दौला के सुशील नगर की घटना, फंदे पर लटका मिला शव। कन्नौज का रहने वाला था परिवार।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 02:37 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 02:37 PM (IST)
आगरा जागरण संवाददाता: एत्माद्दौला के सुशील नगर में चांदी कारीगर ने खुदकशी कर ली। रविवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
चांदी कारीगर 28 वर्षीय शैलेश उर्फ सोनू कई वर्ष से महिपाल के मकान में किराएदार था। वह मूलरूप से कन्नौज के कठहार का रहने वाला था। शैलेश के साथ उसकी पत्नी अन्नपूर्णा देवी, दोनों बेटियां भी यहीं रह रही थीं। शनिवार रात को पत्नी और बच्चे कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह सात बजे पत्नी बराबर वाले कमरे की सफाई करने पहुंची। पति क्ै शव को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए।
शोर सुनकर मकान मालिक और पड़ोस के लोगों ने वहां पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। वह इसका कारण नहीं बता सकी। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला कमलेश सिंह ने बताया खुदकशी के कारणों की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें