Move to Jagran APP

दुष्कर्मी ने 12 किलोमीटर के रास्ते में छोड़े 10 सुराग, गिरफ्तारी की उम्मीद

शाहगंज की छात्रा से सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी में दुष्कर्म का मामला चांटा मारा और सरिया पेट में घोंपने की धमकी देकर ले गया था आरोपित

By Edited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 06:30 AM (IST)
दुष्कर्मी ने 12 किलोमीटर के रास्ते में छोड़े 10 सुराग, गिरफ्तारी की उम्मीद
दुष्कर्मी ने 12 किलोमीटर के रास्ते में छोड़े 10 सुराग, गिरफ्तारी की उम्मीद

आगरा, जागरण संवाददाता। अपराधी कितना ही चालाक क्यों न हो अपने पीछे कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है। सोमवार को सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी में दस वर्षीय पांचवी की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला द¨रदा भी अपने पीछे एक नहीं बल्कि 10 सुराग छोड़ गया है। सीसीटीवी फुटेज समेत इन सुराग के आधार पर पुलिस उसे तलाश कर रही है। शाहगंज क्षेत्र निवासी पांचवीं में पढ़ने वाली छात्रा सोमवार की दोपहर 12 बजे घर से पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते से उसे एक युवक अपने साथ करीब 12 किलोमीटर दूर सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 10 ले आया। वहां एक खंडहर में दुष्कर्म के बाद छोड़कर भाग गया था। एसएन में भर्ती छात्रा ने मंगलवार को हालत में सुधार होने पर परिजनों को बताया कि युवक के ले जाने का विरोध करने पर उसने चांटा मारा। इसके बाद अपनी कमीज में छिपाकर रखी छोटी सी सरिया पेट में घोंप कर मारने की धमकी देकर अपने पीछे चलने की कहा। इससे वह बुरी तरह दहशत में आ गई। चुपचाप युवक के पीछे चलती रही। इस दौरान कई बार युवक ने उसे रास्ते में सरिया दिखाकर जान से मारने की कहा। उधर, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। इंस्पेक्टर सिकंदरा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सुराग के आधार पर आरोपित का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

ये हैं 10 सुराग

1-आरोपित एक पैर से थोड़ा लंगड़ा कर चल रहा था। उसके चोट लगी है या एक पैर खराब हो सकता है।

2-कमाल खां में एक बंद मकान पर ले गया, वहां ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने उसे देखा होगा।

3-कमला खां में ही आरोपित ने एक खोखे पर बैठी वृद्धा से गुटका खरीदा था।

4-कमाल खां क्षेत्र की एक गली से होकर गुजरा, वहां नाली किनारे कूड़े का ढेर लगा था। काफी लंबी उक्त गली के किसी शख्स ने द¨रदे को देखा हो सकता है।

5-शाहगंज में रेलवे फाटक के पास एक खोखे वाले से बात की थी।

6-आरोपित ने कुछ रास्ता रेलवे लाइन किनारे का भी तय किया, जो आबादी से लगा हुआ है। वहां किसी व्यक्ति ने उसे देखा हो सकता है।

7-सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी की कई गलियों से होकर निकला। इस दौरान कई महिलाएं घरों के बाहर बैठी थीं, जो पुलिस की मददगार हो सकती हैं।

8-सेक्टर 10 में जिस जगह बच्ची के साथ द¨रदगी की गई, उससे कुछ दूरी पर मुख्य मार्ग है। वहां कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनसे भी अहम सुराग मिल सकता है।

9-आरोपित आवास विकास कॉलोनी की भौगोलिक स्थिति को अच्छी तरह से जानता है। आशंका है कि वहां अक्सर आता-जाता होगा।

10-आरोपित ने मोबाइल का भी प्रयोग किया हो सकता है। सर्विलांस से उसकी लोकेशन निकाली जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.