जानलेवा हमला, दहशत में परिवार फिर भी हमलावर बेसुराग, जानिये क्या है मामला
मैनपुरी के भोगांव में रिटायर्ड तहसीलदार पर टहल कर घर लौटते समय हुआ था जानलेवा हमला। 23 दिन बीते, हमलावरों का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस।
आगरा [जेएनएन]: रिटायर्ड तहसीलदार पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं घटना के बाद से तहसीलदार के परिवार में दहशत है। घर से निकलने पर उन्हें काफी सुरक्षा बरतनी पड़ रही है।
मैनपुरी के कस्बा भोगांव के मुहल्ला मिश्राना निवासी रिटायर्ड तहसीलदार करोड़ीलाल वर्मा को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जिले में हो रहे जीटी रोड के चौड़ीकरण में भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 23 अक्टूबर सुबह पांच बजे वे अपनी पत्नी के साथ टहल कर वापस घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायङ्क्षरग कर दी। एक गोली उनके सीने से रगड़ती हुई निकल गई। घटना से वे दहशत में आ गए। मुहल्ले के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। कुछ देर इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की रिपोर्ट उन्होंने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज कराई थी। घटना को 23 दिन का समय बीत चुका है। पुलिस हमलावरों को पकडऩा तो दूर उनकी पहचान करने में भी सफल नहीं हो पाई है। घटना के बाद से ही तहसीलदार का परिवार दहशत में है। राजफाश न होने से उनका भय समाप्त नहीं हो पा रहा है। पीडि़त परिवार ने जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की है। इंस्पेक्टर भोगांव श्यामङ्क्षसह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।