ढाई साल की बच्ची को अगवा कर ले गया युवक
आगरा: घर के सामने खेल रही ढाई साल की बच्ची को पड़ोसी युवक अगवा कर ले गया।
जागरण संवाददाता, आगरा: घर के सामने खेल रही ढाई साल की बच्ची को पड़ोसी युवक अगवा कर ले गया। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में लग गए। देर रात तक पूरी बस्ती के लोग बालिका की आसपास के इलाके में तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार निवासी मजदूर की ढाई वर्षीय बच्ची रविवार रात दस बजे घर के सामने खेल रही थी। इसके बाद अचानक वह गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। एक परचून की दुकान वाले ने उन्हें बताया कि बच्ची को पड़ोसी दीपू गोदी में ले जा रहा था। उसने दुकान से सिगरेट, पानी का पाउच और माचिस ली थी। उसने पूछा था कि बच्ची को कहां ले जा रहा है? तो उसने जवाब दिया था कि वह उसे खिलाने को ले जा रहा है। इसके बाद वह बस्ती के पीछे झाड़ियों की ओर जाता हुआ दिखा था। बच्ची की तलाश में पूरी बस्ती के लोग लग गए। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। मगर, पीआरवी नहीं पहुंची। घटनास्थल ख्ादौली और एत्माद्दौला थाने के बॉर्डर पर है। इसलिए वहां खंदौली की मुड़ी पुलिस चौकी से पुलिस पहुंची। देर रात तक पुलिस बस्ती के लोगों के साथ तलाश में लगी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पड़ोसी युवक भी अपने घर से गायब था।
बच्चियों से द¨रदगी की मेडिकल में भी हुई पुष्टि
आगरा: जगदीशपुरा और एत्माद्दौला में मासूमों से द¨रदगी की घटना के बाद मेडिकल में भी इसकी पुष्टि हो गई। सोमवार को आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जगदीशपुरा क्षेत्र में शुक्रवार की रात को पड़ोसी चेताराम ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। भीड़ ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हिरासत में उसने जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। इसमें उससे द¨रदगी की पुष्टि हो गई। आरोपित को कोर्ट के आदेश पर रविवार को जेल भेज दिया गया।
वहीं एत्माद्दौला में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में भी आरोपित पड़ोसी भानु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मासूम का पुलिस ने मेडिकल कराया तो इसमें भी दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। आरोपित पहले तो आरोप गलत बता रहा था। वह खुद को फंसाने का आरोप बस्ती वालों पर लगा रहा था। मगर, जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल लिया। आरोपित को कोर्ट के आदेश पर रविवार शाम जेल भेज दिया गया।