विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती, देखें तस्वीरें

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Thu, 18 Aug 2022 11:03 AM (GMT+05:30)

23 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म इश्क पशमीना में मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इससे पूर्व फिल्म जीनियस में किया ...और पढ़ें

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की फिल्म सितंबर में रिलीज होने जा रही है।
क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की फिल्म सितंबर में रिलीज होने जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय टीम के क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म "इश्क पशमीना' से होने जा रही है। कृष्णा शांति प्रोडक्शन की फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी। इसका पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें मुख्य भूमिका में भाविन भानुशाली और मालती चाहर नजर आएंगी।

मालती चाहर ने बताया कि वह फिल्म इश्क पशमीना का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। फिल्म की कहानी अलग तरह की है, जिसमें दर्शकों को एक नयापन देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि फिल्म में भाविन भानुशाली और जरीना बहाव के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। भाविन काफी लोकप्रिय हैं। जरीना बहाव से काफी कुछ सीखने को मिला।

दीपक की शादी के दौरान पिता और भाभी के साथ पिंक ड्रेस में मालती। 

मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं

फिल्म की शूटिंग शिमला में चार डिग्री सेल्सियस तापमान में हुई थी। मालती के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि मालती का सपना था कि उसकी अलग पहचान बने। इसे पूरा होते देख वह काफी खुश है। मालती 2014 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट और उसी वर्ष मिस नोर्दर्न रीजन की मिस इंडिया कंप्टीशन में रनरअप रही थीं।

जीनियर में भी किया रोल

इससे पूर्व मालती अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म जीनियस में काम कर चुकी हैं। कई एड व शार्ट फिल्मों में उन्होंने काम किया है। उनकी एल्बम निशानी हाल ही में रिलीज हुई है। इससे पूर्व हरियाणवी एल्बम लहंगा लांदे में भी वह मुख्य भूमिका में थीं। संजय अग्रवाल, पुनीत वशिष्ठ, देशराज चाहर, कप्तान सिंह, गजेश कुमार ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।