Move to Jagran APP

23 को हो सकता है लंबा इंतजार, जानिए किस क्षेत्र के नतीजे कब होंगे घोषित

सबसे पहले फतेहाबाद विस क्षेत्र का आएगा परिणाम। आखिर में आगरा कैंट का परिणाम होेगा घोषित।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 02:45 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 09:15 PM (IST)
23 को हो सकता है लंबा इंतजार, जानिए किस क्षेत्र के नतीजे कब होंगे घोषित
23 को हो सकता है लंबा इंतजार, जानिए किस क्षेत्र के नतीजे कब होंगे घोषित

आगरा, जागरण संवाददाता। इस लोकसभा चुनाव में रिजल्ट के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 16वीं लोकसभा के मुकाबले 17वीं का रिजल्ट तीन से चार घंटे की देरी से आएगा। सबसे पहले फतेहाबाद विस क्षेत्र और सबसे बाद में आगरा कैंट के नतीजे आएंगे।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को मंडी समिति में होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी फिर सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम खुलेगी। 16वीं लोकसभा में शाम पांच बजे के करीब आगरा लोकसभा सीट में राम शंकर कठेरिया और फतेहपुरसीकरी पर बाबूलाल के चुनाव जीतने की घोषणा की गई थी। शाम छह बजे के आसपास दोनों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) ने प्रमाण पत्र दे दिया था। इस लोकसभा चुनाव में मतगणना में तीन से चार घंटे अतिरिक्त लगेंगे। इसकी शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती से होगी। इस बार चार बार क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ेगा। वहीं एक राउंड के मतों की गणना की घोषणा होगी। इसके बाद दूसरे राउंड के मतों की गिनती शुरू होगी। ईवीएम के वोट की गिनती खत्म होने के बाद 50 बूथों के वीवीपैट की पर्चियों की गणना होगी। इसके बाद विजेता प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। उधर, मंगलवार दोपहर डीएम एनजी रवि कुमार ने मंडी समिति में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा प्लान की जानकारी ली।

आरओ सहित होंगी 15 टेबल

एक विस क्षेत्र में आरओ सहित 15 टेबल होंगी। 14 टेबल पर तीन-तीन कर्मचारी होंगे। आरओ की टेबल पर पांच से सात कर्मचारी होंगे।

एटा में होगी मतों की गणना

आगरा लोकसभा क्षेत्र में जलेसर विस क्षेत्र आता है। जलेसर विस क्षेत्र के मतों की गणना एटा में होगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा शीट रिटर्निंग अधिकारी व सीडीओ रविंद्र कुमार को भेजी जाएगी।

किस विस क्षेत्र में कितने राउंड होगी मतों की गणना

आगरा लोकसभा सीट

जलेसर एटा, 26

एत्मादपुर, 33

आगरा कैंट, 34

आगरा दक्षिण, 30

आगरा उत्तर, 31

फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट

आगरा ग्रामीण, 32

फतेहपुरसीकरी, 28

खेरागढ़, 26

फतेहाबाद, 25

बाह, 26

लॉटरी से चयनित होंगे पांच-पांच बूथ

मतगणना खत्म होने के दस मिनट के बाद वीवीपैट की पर्चियों की गणना शुरू होगी। लॉटरी से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच बूथ चयनित किए जाएंगे। आगरा और फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर 50 बूथों की पर्चियों की गिनती होगी। फिर ईवीएम के मतों से मिलान किया जाएगा।

क्‍या कहते हैं अधिकारी 

इस बार रिजल्ट तीन से चार घंटे की देरी से आएगा। कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई जाएगी।

रविंद्र कुमार, आरओ आगरा लोकसभा क्षेत्र व सीडीओ

मतगणना में भले ही अतिरिक्त समय लग जाएगा लेकिन मतों की गिनती के दौरान हर शक को दूर किया जाएगा।

एनजी रवि कुमार, आरओ फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र व डीएम  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.