Move to Jagran APP

आगरा के कालिंदी विहार सौ फुटा रोड के डिवाइडर के निर्माण में भ्रष्टाचार, अधिकारी शिकायत को कर रहे अनसुना

डिवाइडर का निर्माण दस फीसद हुआ है लेकिन कागजों में इसे अधिक दिखाया जा रहा है। 50 फीसद भुगतान हो गया है। जीसीबी के बदले मिट्टी से भराव किया जा रहा है। चंबल सैंड के बदले यमुना की रेती का प्रयोग किया जा रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 02:45 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 02:45 PM (IST)
आगरा के कालिंदी विहार सौ फुटा रोड के डिवाइडर के निर्माण में भ्रष्टाचार, अधिकारी शिकायत को कर रहे अनसुना
डिवाइडर का निर्माण दस फीसद हुआ है लेकिन कागजों में इसे अधिक दिखाया जा रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम के इंजीनियरों की लचर कार्यशैली के चलते कालिंदी विहार सौ फुटा रोड के निर्माण में भ्रष्टाचार हो रहा है। 35 साल पूर्व एडीए ने रोड पर डिवाइडर का निर्माण किया था। नगर निगम प्रशासन के ठेकेदार द्वारा 15 इंच के बदले चार इंच की दीवार बनाई जा रही है। इसमें पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायतों को जूनियर इंजीनियर ने अनसुना कर दिया है। इसकी शिकायत नगरायुक्त निखिल टीकाराम से की गई है। नगरायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।

loksabha election banner

वार्ड नंबर 28 में कालिंदी विहार क्षेत्र है। 35 साल पूर्व एडीए ने रोड और डिवाइडर का निर्माण किया था। दो साल पूर्व एडीए ने इस योजना को नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया। करोड़ों रुपये से निगम प्रशासन द्वारा डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। दीवार को छोटा कर दिया गया है। पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वार्ड 28 की पार्षद मिथलेश ने बताया कि डिवाडइर की दीवार को छोटा कर खेल किया जा रहा है। पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि नई ईंट का बेचने की तैयारी चल रही है। डिवाइडर का निर्माण दस फीसद हुआ है लेकिन कागजों में इसे अधिक दिखाया जा रहा है। 50 फीसद भुगतान हो गया है। जीसीबी के बदले मिट्टी से भराव किया जा रहा है। चंबल सैंड के बदले यमुना की रेती का प्रयोग किया जा रहा है। वर्क आर्डर के हिसाब से कार्य नहीं कराया जा रहा है।

सदन में मामला उठाने की तैयारी

पार्षद मिथलेश ने बताया कि कालिंदी विहार के डिवाइडर के निर्माण में चल रहे खेल को नगर निगम के सदन में उठाया जाएगा। ठेकेदार के दबाव में जूनियर इंजीनियर आरबी प्रसाद के स्थान पर सोमेश कुमार की तैनाती हुई। सोमेश कुमार का फोन नहीं उठता है।

सुबह निर्माण, शाम को रंगाई-पुताई 

नियमानुसार डिवाइडर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसकी रंगाई-पुताई कराई जाती है लेकिन कालिंदी विहार में इसके उलट है। सुबह डिवाइडर के निर्माण किया जाता है और उसी दिन शाम को उसकी रंगाई-पुताई करा दी जाती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.