CoronaVirus: जिला प्रशासन की आगरा वालों को हिदायत, दिल्ली और दिल्ली वालों से फिलहाल दूरी भली
CoronaVirus हर दिन दो से तीन पॉजिटिव मरीज के आ रहे हैं केस। जिला प्रशासन अब और भी बरतेगा सख्ती।
आगरा, अमित दीक्षित। सावधान, अगर आपके परिवार या फिर पड़ोस में कोई दिल्ली से आ रहा है तो जरा बच के रहना। बात ही कुछ ऐसी है। दिल्ली अब आगरा के लोगों के लिए खतरा बनकर सामने आ रही है। जिला प्रशासन के आंकड़ों की मानें तो हर दिन दो से तीन मरीज ऐसे निकल रहे हैं। जिनका कोई न कोई संबंध दिल्ली जाने से होता है। कारोबार या फिर अन्य कार्य के चलते दिल्ली गए होते हैं अथवा परिवार का कोई सदस्य। दिल्ली में कोरोना संक्रमण किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में वह कब संक्रमण की चपेट में आ गए। इसकी भनक तक नहीं लगती है। खासकर स्थिति तब और भी बिगड़ जाती है। जब मरीज को किसी तरीके का कोई लक्षण नहीं दिखाई पड़ता है। जांच में कोविड की पुष्टि होती है। वहीं जिला प्रशासन अब और भी सख्त बरतेगा। बिना मास्क या फिर छह फीट की दूरी का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश की स्थिति
- कुल पॉजिटिव मरीज, 50840
- कुल डिस्चार्ज मरीज, 30695
- कुल मौत, 1188
प्रदेश के शहरों में कोरोना मरीजों की संख्या
शहर का नाम, मरीजों की संख्या
- लखनऊ, 4237
- गौतमबुद्ध नगर, 4235
- गाजियाबाद, 3998
- कानपुर नगर, 2586
- मेरठ, 1848
- आगरा, 1502
फैक्ट फाइल
- रविवार को जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 85 रही। 192 जोन को अब तक बंद किया जा चुका है। ठीक एक दिन पूर्व जिले में 93 जोन थे।
- जिले में कुल 35018 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
- सैंपल पॉजिविटी रेट 4.20 फीसद है।
- मरीजों के ठीक होने की दर 82.94 फीसद है।
ये है बेड की क्षमता
सरकारी अस्पताल
अस्पताल का नाम, श्रेणी, क्षमता, भर्ती मरीज, अन्य जिलों से आए मरीज
- एसएन, एल-3, 200, 30, 16
- हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट, एल-1, 450, 24, 16
निजी अस्पताल
- नयति अस्पताल, एल-1 से 3 तक, 60, 18, 0
- रामरघु अस्पताल, एल-1 से 3, 140, 12, 0
- प्रभा अस्पताल, एल-1 व 2, 60, 11, 0
- मूलचंद्र अस्पताल, एल-1 व 2, 100, आरक्षित, 0
- पुष्पांजलि अस्पताल, एल-1, 25, 5, 0
- जिले में हर दिन दो से तीन लोग ऐसे पॉजिटिव आ रहे हैं। जिनका संबंध किसी न किसी रूप में दिल्ली से होता है।
प्रभु एन सिंह, डीएम