Move to Jagran APP

Thief Escaped: आगरा में अस्थाई जेल से कोरोना पॉजिटिव चोर फरार, मचा हड़कंप

Thief Escaped खंदौली थाने से छह दिन पहले मोबाइल चोरी में भेजा गया था जेल। शौच के बहाने कमरे से निकला नजर बचाकर हुआ फरार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 09:12 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 11:05 PM (IST)
Thief Escaped: आगरा में अस्थाई जेल से कोरोना पॉजिटिव चोर फरार, मचा हड़कंप
Thief Escaped: आगरा में अस्थाई जेल से कोरोना पॉजिटिव चोर फरार, मचा हड़कंप

आगरा, जागरण संवाददाता। हरीपर्वत थाने के सामने क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में बनी अस्थाई जेल से सोमवार को सुबह कोरोना पॉजिटिव चोर फरार हो गया। वह छह दिन पहले ही यहां लाया गया था। पुलिस उसकी तलाश में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे चुकी है। मगर, अभी तक उसका सुराग नहीं मिला है।

loksabha election banner

खंदौली के नंदलालपुर निवासी रवि पुत्र चंदन सिंह को पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। चार अगस्त को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे अस्थाई जेल में भेज दिया। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अजय कौशल ने बताया कि रवि का कोविड टेस्ट कराया था। पॉजिटिव आने के बाद अस्थाई जेल में उसे अगल कमरे में रखा गया था। सोमवार को सुबह वह शौच के बहाने कमरे से चला गया। सुरक्षाकर्मियों के नजर बचाकर वह भाग गया। जानकारी होने पर अस्थाई जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों और बंदी रक्षकों ने उसकी अस्थाई जेल परिसर के आसपास तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना हरीपर्वत पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। आरोपित के गांव, रिश्तेदारियों और परिचितों के यहां उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला।

अस्थाई जेल की सुरक्षा पर सवाल

अस्थाई जेल से बंदी के भागने के बाद सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है। इसमें एक डिप्टी जेलर, आठ बंदी रक्षक, एक प्लाटून पीएसी और होमगार्ड तैनात हैं। गेट और अंदर ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी यहां से बंदी फरार हो गया। आशंका है कि वह अस्थाई जेल की नीची बाउंड्रीवाल से कूदकर भागा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से पुलिस सुराग तलाश रही है।

दीवानी से भी भागने का किया था प्रयास

रवि ने कोर्ट में पेश होने के बाद दीवानी से भी भागने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मियों ने पीछा करके उसको पकड़ा था। इसके बाद भी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। न ही जेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। अब उसके अस्थाई जेल से फरार होने के बाद यह तथ्य सामने आया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.