Move to Jagran APP

नगर निगम ने बदली रणनीति, अब छोटी गलियों में भी हो सकेगा सेनिटाइजेशन

हर दिन आ रही थीं 70 से अधिक शिकायतें। सेनिटाइजेशन के लिए लगाई गईं 100 मशीनें।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 10:16 AM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 09:34 AM (IST)
नगर निगम ने बदली रणनीति, अब छोटी गलियों में भी हो सकेगा सेनिटाइजेशन
नगर निगम ने बदली रणनीति, अब छोटी गलियों में भी हो सकेगा सेनिटाइजेशन

आगरा, जागरण संवाददाता। छह दमकल वाहनों के बाद नगर निगम अब एक और प्रयोग करने जा रहा है। तंज गलियों में सेनिटाइजेशन न होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। अब इस समस्‍या से निपटारे के लिए नगर निगम ने नई रणनीति अपनाई है। अब 100 छोटी मशीनों की सहायता से आगरा के सभी 100 वार्डों की गलियों को सेनिटाइज कराया जाएगा। मशीनों के साथ सोडियम हाइपोक्‍लोराइट भी पर्याप्‍त मात्रा में दिया गया है।

prime article banner

नगर निगम में 100 वार्ड हैं। कोरोन की रोकथाम के लिए हर दिन सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। वहीं हर क्षेत्र में फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव भी हो रहा है। बावजूद इसके नगर निगम अफसरों और कंट्रोल रूम में हर दिन 70 से अधिक शिकायतें आ रही थीं कि गलियों में सेनिटाइजेशन नहीं हो रहा। इसके पीछे कारण था कि सेनिटाइजेशन के ि‍लिए बड़े वाहन लगाए गए थे जो शहर की भीतरी गलियों में नहीं पहुंच पा रहे थे। कहीं- कहीं लोग दूसरी या तीसरी बार सेनिटाइजेशन कराने की लोग मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने छोटी मशीनों की व्‍यवस्‍था की है। हर वार्ड को एक- एक मशीन दी गई है। नगर आयुक्‍त अरुण प्रकाश के अनुसार नगर निगम के 100 वार्डों को छोटी मशीनें दी जा चुकी हैं। ये सभी मशीनें पीठ पर टांगने वाली हैं। इनसे सेनिटाइजेशन कराया जाएगा। हर वार्ड को पर्याप्‍त मात्रा में सोडियम हाइपोक्‍लोराइट भी दिया गया है।

केंद्रिय और जिला कारागार में भी सेनिटाइजेशन

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकनके लिए बुधवार को केंद्रीय और जिला कारागार में सेनिटाइजेशन किया गया। वहां के अधिकारियों और स्‍टाफ के आवासों में भी एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ ही फागिंग कराई गई। कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के चलते जेलों में मुलाकात बंद है। जेल परिसर को लगातार सेनिटाइज कराया जा रहा है। केंद्रीय कारागार प्रशासन द्वारा निगम को जेल के अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों को भी सेनिटाइज कराने के लिए पत्र लिखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.