Move to Jagran APP

CoronaVirus Effect: आधे मार्च में ही खत्म हो गया पर्यटन सीजन, अब लगी अगले साल पर आस

31 मार्च तक स्मारक बंद किए जाने से 16 मार्च को ही सीजन खत्म। 10.64 लाख पर्यटक पिछले सीजन की अपेक्षा आए कम।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 09:07 AM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 09:07 AM (IST)
CoronaVirus Effect: आधे मार्च में ही खत्म हो गया पर्यटन सीजन, अब लगी अगले साल पर आस
CoronaVirus Effect: आधे मार्च में ही खत्म हो गया पर्यटन सीजन, अब लगी अगले साल पर आस

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में पर्यटन सीजन इस बार आधे मार्च में ही खत्म हो गया। ऐसा कोरोना वायरस के चलते स्मारकों को 31 मार्च तक के लिए बंद किए जाने से हुआ है। पिछले पर्यटन सीजन की अपेक्षा इस सीजन में 10.64 लाख पर्यटक कम आए हैं।

loksabha election banner

आगरा में पर्यटन सीजन अक्टूबर से मार्च तक रहता है। अप्रैल से सितंबर तक गर्मी और उमस के चलते पर्यटकों की संख्या कम रहती है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में पर्यटन सीजन कई वजहों से प्रभावित रहा। दिसंबर और जनवरी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शनों के चलते पर्यटकों की संख्या में कमी आई। फरवरी और मार्च में कोरोना वायरस ने पर्यटन सीजन को चौपट कर दिया। इससे बीते पर्यटन सीजन की अपेक्षा 2019-20 में एक लाख 64 हजार 20 पर्यटक कम आए। विदेशी पर्यटकों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए निरस्त किए जाने और सभी स्मारकों के बंद होने से मार्च में पर्यटकों के आने की उम्मीद अब ना के बराबर है।

पर्यटन सीजन की स्थिति

भारतीय पर्यटक

माह, 2018-19, 2019-20

अक्टूबर, 608422, 503893

नवंबर, 561442, 412470

दिसंबर, 580066, 393096

जनवरी, 465176, 323670

फरवरी, 384153, 341127

मार्च, 492380, 176290

कुल, 3091639, 2150546

विदेशी पर्यटक

माह, 2018-19, 2019-20

अक्टूबर, 91219, 91348

नवंबर, 98101, 97181

दिसंबर, 97383, 85973

जनवरी, 95718, 83608

फरवरी, 111747, 88133

मार्च, 108373, 33375

कुल, 602545, 479618

नोट: मार्च 2020 के पर्यटकों के आंकड़े 16 मार्च तक के ही हैं। यह आंकड़े ताजमहल पर हुई टिकट बिक्री के आधार पर हैं।

इतनी आई है गिरावट

भारतीय पर्यटक: 9,41,093

विदेशी पर्यटक: 1,22,927

रेलवे स्‍टेशन किए गए सेनेटाइज

पर्यटन नगरी आगरा में अब रेलवे स्टेशनों पर कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। आगरा कैंट पर होने के बाद राजा मंडी और ईदगाह रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई और सेनेटाइजेशन कराया गया। राजा मंडी स्टेशन पर सभी बैंच, वेटिंग रूम, रिजर्वेशन विंडो और दीवारों को सेनेटाइज किया गया और प्लेटफॉर्मों को धोया गया। आगरा कैंट स्‍टेशन पर रेलवेकर्मी भी मास्‍क लगाकर और ग्‍लव्‍स पहनकर ही कार्य कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.