Move to Jagran APP

कांग्रेसी करा दें राहुल की शादी: साध्वी प्राची

वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी को दर्शन को आई साध्वी प्राची शाह। जमकर बोला कांग्रेस पर हमला।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 04:20 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 04:20 PM (IST)
कांग्रेसी करा दें राहुल की शादी: साध्वी प्राची
कांग्रेसी करा दें राहुल की शादी: साध्वी प्राची

आगरा(जागरण संवाददाता): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की हरकतें सही नहीं हैं। कांग्रेसियों को चाहिए कि वे अपने नेता की शादी जल्द से जल्द करवा दें। कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ यह जुबानी हमला बोला विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने।

loksabha election banner

साध्वी मंगलवार दोपहर वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने आई थीं। दर्शनों के बाद यहां पत्रकारों से वे मुखातिब हुई और कांग्रेस पर जमकर बरसीं।

साध्वी प्राची ने कहा कि राहुल गांधी अपनी मार्यादाएं भूल चुके हैं। वे कभी देश की संसद में आख मारते हैं तो कभी अश्लील पिक्चर देखते हैं। कांग्रेसियों को चाहिए कि वो अपने नेता की शादी करवा दें।

साध्वी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के प्रति आश्वास्त नजर आई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस जीत की उम्मीद छोड़ दे। कांग्रेस को 2019 तो क्या 2024 में भी बहुमत नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि 2019 में मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है। देश की सत्ता तो केवल नरेंद्र मोदी ही संभालेंगे।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण पर उन्होंने बेबाकी से बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं इसलिये इंतजार कर रहे हैं वरना हमें मंदिर निर्माण से कोई रोक नहीं सकता था।

तीन तलाक के मुद्दे पर साध्वी ने मुस्लिम महिलाओं को हिंदू संस्कार अपनाने की अपील कर डाली। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को निकाह ही नहीं करना चाहिए। वे निकाह नहीं करेंगी तो हलाला की नौबत भी नहीं आएगी। सही मायने में उन्हें हिन्दू संस्कार अपना लेना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.