मुकदमे के बाद कांग्रेसियों में आक्रोश, दर्ज कराएंगे आयोग से अपनी शिकायत
एडीजी अजय आनंद से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात। ज्ञापन देकर कार्रवाई की उठाई मांग।
आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश है। जिला कांग्रेस कमेटी, जयपुर हाउस में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर सत्ताधारी दल के लिए काम करने के आरोप लगाए। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एडीजी जोन अजय आनंद से मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
कांग्रेस के जिला और शहर कार्यालय पर ङ्क्षहदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने तोडफ़ोड़ की और पोस्टर फाड़ दिए थे। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने पर कांग्रेस पदाधिकारियों पर नाई की मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। इसे लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई, पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तोडफ़ोड़ करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया है, प्रदर्शन करने पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर सत्ता दल प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई करवा रहा है। अधिकारी भी सत्ता के पक्ष में काम कर रहे हैं। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकेंगे, पुलिस अधिकारियों की शिकायत चुनाव आयोग में की जाएगी। कांग्रेस पदाधिकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने, आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एडीजी से मुलाकात करने का निर्णय लिया। इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एडीजी अजय आनंद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। वहीं, यूथ कांग्रेस के एमजी रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यालय पर तोडफ़ोड़ करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद आंदोलन किया जाएगा। कार्यकारी शहर अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, उपेंद्र सिंह, भारत भूषण गप्पी, ओम शर्मा, गोपाल गुरु यशपाल राना, प्रताप सिंह बघेल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नदीम नूर, सचिव अजय वाल्मीकि, अदनान कुरैशी आदि मौजूद रहे।