Move to Jagran APP

राजबब्बर ने उड़ाई गठबंधन की नींद, जानिए इशारों-इशारों में क्या कह गए

- भाजपा को भी करना होगा त्रिकोणीय संघर्ष, बसपा के खाते में मानी जा रही सीट, कांग्रेस से बिगड़ेगा गणित

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 10:00 AM (IST)
राजबब्बर ने उड़ाई गठबंधन की नींद, जानिए इशारों-इशारों में क्या कह गए
राजबब्बर ने उड़ाई गठबंधन की नींद, जानिए इशारों-इशारों में क्या कह गए

आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहपुर सीकरी के रण में बड़ा घमासान हो सकता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर की सक्रियता ने अब इस क्षेत्र में गठबंधन की नींद उड़ा दी है। सीटों के बंटवारे नहीं हुए, लेकिन गठबंधन में बसपा के खाते में जा रही सीट पर राजबब्बर ने भी उतरने के संकेत दे दिए हैं। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा के सामने भी बडी चुनौती हो जाएगी।

prime article banner

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिले में सक्रियता के चुनावी मायने निकाले जा रहे हैं। उनका संबोधन इस पर मोहर लगा रहा है। उन्होंने खुद भी बाह में मंगलवार को मंच से अपने लिए समर्थन जुटाया। वे बातें भले ही इशारों में कर रहे थे, लेकिन जनता उनकी बात समझ पूरा जोश दिखा रही थी। उन्होंने बटेश्वर पहुंच मंदिर में माथा टेका, बाह की एक धर्मशाला जनता का अशीर्वाद लिया। सभी को पुराना प्यार याद दिलाया तो नए के लिए भी हाथ फैलाया। राजबब्बर ने कहा कि हमारा 10 साल पुराना नाता है। पहले भी बहुत प्यार मिला, लेकिन कुछ कमी रह गई थी। इसे अब पूरा कर देना। उन्होंने संकेत दिए कि अगर मुझ पर विश्वास जताया तो किसी एजेंट का सहारा नहीं सीधे मुझसे मिलना होगा। साथ ही विकास की आस देख रहे बाह का दर्द भी कह डाला। ऐसे में नीले खेमे में हलचल है। गठबंधन में अभी सीधे सीटों का बंटवारा नहीं हुआ, लेकिन इस सीट से पूर्व सांसद रही सीमा उपाध्याय उम्मीदवार मानी जा रही हैं। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से यदि सीमा उपाध्याय के सामने कांग्रेस से राजबब्बर लड़े तो मामला वाकई रोचक होगा। कारण यह कि भाजपा इस सीट को अपने हाथ से यूं आसानी से जाने नहीं देगी। पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय का भी इस सीट पर अच्छा प्रभाव है। उधर, राजबब्बर का जादू आज भी लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK