Move to Jagran APP

By Poll in UP: कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, यूपी में सात सीटों पर मिलेगा जनता का साथ

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने आगरा अलीगढ़ और कानपुर मंडल के 18 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में की बैठक। बोले यूपी में अपराधी मस्‍त और जनता त्रस्‍त। सरकार नाकाम है और प्रदेश में बेटियों के साथ अपराध बढ़े हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 03:51 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 03:51 PM (IST)
By Poll in UP: कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, यूपी में सात सीटों पर मिलेगा जनता का साथ
आगरा में पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा करते कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष।

आगरा, जागरण संवाददाता। यूपी में सात विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को ताजनगरी में आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के 18 जिलों के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने बंद कमरे में बैठक की। उन्‍होंने चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए।

loksabha election banner

आगरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने छीपीटोला स्थित सामुदायिक भवन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 18 जिलों के जिला व शहर इकाइयों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ संगठन की समीक्षा की। इसके बाद दोपहर दो बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेस वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। सरकार नाकाम है और प्रदेश में बेटियों के साथ अपराध बढ़े हैं। सीओ और एसडीएम की मौजूदगी में हत्या हो रही है। उप्र में अपराधी व अफसर मस्त और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता, किसानों और बेरोजगारों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस आवाज उठा रही है। हम संगठन को मजबूत बनाकर 2022 में प्रदेश में प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में उन्होंने जनता का आशीर्वाद मिलने की बात कही। आगरा में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट मिल गयी है। उपचुनाव के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। पार्टी के फ्रंटल संगठनों का गठन दिसम्बर तक कर लिया जाएगा। समीक्षा बैठक में उन्होंने पार्टी संगठन को ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, बूथ व वार्ड स्तर पर मजबूत बनाने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.