Move to Jagran APP

Agra News: कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा आगरा में, हाथों में ध्वज थामे चल रहे पार्टी नेता

Prantiya Bharat Jodo Yatra In Agra रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। ध्वजारोहण से हुई शुरुआत। शहर में जगह-जगह होगा यात्रा का स्वागत हाथरस जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता यात्रा में जुड़ रहे हैं ।

By Nirlosh KumarEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 17 Dec 2022 01:47 PM (IST)Updated: Sat, 17 Dec 2022 01:47 PM (IST)
Agra News: कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा आगरा में, हाथों में ध्वज थामे चल रहे पार्टी नेता
Bharat Jodo Yatra: प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता।

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत ताजनगरी में हो चुकी है। एमजी रोड स्थित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान से यात्रा की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी की रावली स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। हाथों में पार्टी का ध्वज थामे कार्यकर्ता यात्रा में चल रहे हैं। यात्रा शहर व देहात क्षेत्र में भ्रमण करते हुए हाथरस को रवाना होगी।

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी का ध्वज लेकर चल रहे नेता

कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में निकाली जा रही है। यात्रा शुक्रवार रात आगरा पहुंची थी। रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह शहर कांग्रेस के एमजी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद सत्या बहन ने ध्वजारोहण कर यात्रा की शुरुआत कराई। यहां से जुलूस के रूप में यात्रा रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंची। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। यहां से यात्रा एमजी रोड होते हुए वाल्मीकि वाटिका पहुंचेगी। महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। यात्रा में कांग्रेसी पार्टी का ध्वज थामकर चल रहे हैं।

ये हुए यात्रा में शामिल

यात्रा में प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, अमित सिंह, मुकेश धनगर, महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष ममता राजपूत, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, पूर्व विधायक आजाद कुमार कर्दम व अमर सिंह परमार, राम टंडन, अश्वनी जैन, पार्षद शिरोमणि सिंह, अनुज शिवहरे, आइडी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यात्रा के शहर में जगह-जगह स्वागत के कार्यक्रम पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें...

Meerut News: चाइनीज मांझा का कहर जारी, कपड़ा कारोबारी की कटी गर्दन, पढ़ें मेरठ में अब तक हुए हादसे

यहां से गुजरेगी यात्रा

यात्रा सुभाष पार्क, आगरा कालेज, सेंट जोंस कालेज, रघुनाथ टाकीज, घटिया, गुरुद्वारा माईथान, धूलियागंज, फ्रीगंज, जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स, रामबाग होते हुए खंदौली जाएगी। वहां से यह हाथरस के लिए प्रस्थान करेगी।

सलमान खुर्शीद अाएंगे आगरा

यात्रा में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद आगरा आ रहे हैं। वह आगरा में घटिया से यात्रा में शामिल होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.