Move to Jagran APP

MS Dhoni को भारत रत्न देने की मांग, आगरा के कांग्रेस नेता ने भेजा PM Modi को पत्र

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से की मांग। कहा धौनी ने क्रिकेट में देश का नाम ऊंचा किया है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 07:20 PM (IST)
MS Dhoni को भारत रत्न देने की मांग, आगरा के कांग्रेस नेता ने भेजा PM Modi को पत्र
MS Dhoni को भारत रत्न देने की मांग, आगरा के कांग्रेस नेता ने भेजा PM Modi को पत्र

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास के बाद उन्हेंं भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग आगरा से उठी है। कांग्रेस नेता सोनू अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरण रिजिजू को पत्र भेजकर यह मांग की है।

loksabha election banner

भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके एक दिन बाद आगरा के कांग्रेस नेता ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है।

सोनू अग्रवाल का कहना है कि धौनी ने क्रिकेट में देश का नाम ऊंचा किया है, इसलिए उन्हेंं भारत रत्न से नवाजा जाए। धौनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों आइसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इनमें 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 में वनडे वल्र्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है और यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है, जिनमें कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हैं। धौनी ने शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें कि धौनी को राजनीति में हाथ आजमाने का भी ऑफर मिल चुका है।

भारत रत्न से सम्मानित होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं सचिन तेंदुलकर

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। साल 2014 में उन्हें यह सम्मान मिला था। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठती रहती है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य और विज्ञान और सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हैं।हालांकि, पहले इसमें खेल को शामिल नहीं किया गया था, बाद में इसे सूची में शामिल किया गया। धौनी ने 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता था। इसके अलावा वह सचिन के बाद 2018 में पदम भूषण पुरस्कार जीतने वाले दूसरे क्रिकेटर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.