Move to Jagran APP

सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

पुरानी मंडी चौराहा पर की कांग्रेसियों ने सभा

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 09:22 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 09:22 PM (IST)
सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस ने शनिवार को शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में महंगाई और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा निकाली। पुरानी मंडी चौराहा स्थित वीर दुर्गादास राठौड़ व अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से शुरू हुई पदयात्रा खादी भंडार, ताजगंज थाना, नवादा बाजार, नंदा बाजार होते हुए पुरानी मंडी चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई।

loksabha election banner

पुरानी मंडी चौराहे पर हुई सभा में शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बरोजगारी व अपराध से त्राहि-त्राहि कर रही है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। कोरोना काल से लेकर आज तक सिर्फ कांग्रेस ही प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में जनता की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो आगरा की जनता को टोरंट से मुक्ति दिलाई जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, विनोद बंसल, शब्बीर अब्बास, रमाकांत सारस्वत, दीवान सिंह मुखिया, रामप्रकाश बघेल, राघवेंद्र उपाध्याय, मुन्नालाल वर्मा, अशोक शर्मा, नंदलाल भारती, डा. मधुरिमा शर्मा, डा. अश्वनी शर्मा, इब्राहिम जैदी, कपिल गौतम, याकूब शेख आइडी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सरकार की चाल को समझ चुकी है जनता:

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्मादपुर विधानसभा में महंगाई और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा संयोजक रविद्र सिंह धाकरे के नेतृत्व में एत्माद्दौला स्मारक से शुरू हुई जो क्षेत्र में भ्रमण करते हुए एत्माद्दौला थाने पहुंचकर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने कहा कि जनता सरकार की चाल को समझ चुकी है। इसका जवाब विधान सभा चुनाव में जनता देगी। पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि सरकार महंगाई पर किसी भी तरीके से लगाम नहीं लगा पा रही है। प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.