मतदान से एक दिन पूर्व फतेह की मन्नत मांगने यहां पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी
फरुर्खाबाद में 29 अप्रैल को होना है मतदान। कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने सलीम चिश्ती की दरगाह पर बांधा जीत की मन्नत का धागा।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 05:57 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। चौथे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में सजदा करने पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने चादरपोशी की और मन्नत का धागा भी बांधा।
रविवार दोपहर फतेहपुर सीकरी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने बाबा शेख सलीम चिश्ती की मजार पर मत्था टेका। सलमान खुर्शीद फरुर्खाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। 29 अप्रैल को चौथे चरण का यहां मतदान होना है। मतदान से एक दिन पूर्व सलमान खुर्शीद ने चिश्ती की चौखट चूमी। इसके बाद वे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल बदूद कुरैशी के घर पर भोजन करने गए। भोजन के बाद वे अपने चुनाव क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। चादर पोशी के दौरान उनके साथ अवरार कुरैशी, आरिफ कुरैशी, राजेन्द्र शर्मा, घनश्याम बोहरा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें