Move to Jagran APP

20 किमी की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं तो ठिठुर गई ताजनगरी

रविवार को दोपहर तक सूर्य देव ने नहीं दिए दर्शन। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई जनजीवन की परेशानी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 01:02 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 01:02 PM (IST)
20 किमी की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं तो ठिठुर गई ताजनगरी
20 किमी की रफ्तार से चलीं सर्द हवाएं तो ठिठुर गई ताजनगरी

आगरा, जागरण संवाददाता। नये साल पर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को वर्ष का पहला सबसे सर्द दिन रहा। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को देर तक रजाई से नहीं निकलने दिया तो आसमान में छाए बादलों ने सर्द हवाओं के साथ गलन को भी बढ़ा दिया।हालाकि तापमान में अधिक गिरावट दर्ज नहीं की गई लेकिन 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी। सुबह से दोपहर तक न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

loksabha election banner

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद रविवार को एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया। हालांकि ब्रज मंडल में सिर्फ बादल छाए रहे लेकिन बागपत, बुलंदशहर, शामली मेरठ में हुई बूंदाबांदी ने यहां की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शाम तक बादल और छाने की संभावना है। संभवत: रात में बूंदाबांदी हो सकती है।वहीं सोमवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

पहले से ही कहा जा रहा था बढ़ेगी सर्दी

मौसम विशेषज्ञों ने पांच से सात जनवरी के बीच बारिश की भविष्यवाणी की थी। जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में पिछले तीन-चार दिनों से बर्फबारी और बारिश के लिए जिम्मेदार पश्चिम विक्षोभ अब पूर्व की ओर बढ़ गया है। इसके प्रभाव से वर्ष की पहली कड़ाके की सर्दी रविवार को हुई। रविवार होने के कारण बच्चों और दफ्तरों का अवकाश रहा जिससे लोगों को काफी राहत मिली।

अभी और सताएगी सर्दी

एनसीआर में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई गई थी। पूरे क्षेत्र में तेज सर्द हवाओं के झोंके बहने से ठंड का प्रकोप बढऩे की आशंका मौसम विशेषज्ञों ने जतायी है। पर्वतीय इलाकों को बर्फ से पूरी तरह आच्छादित करने वाला पश्चिम विक्षोभ अब पूर्व की ओर आगे बढ़ गया है। छह को दिल्ली और आसपास के इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

लगातार बदल रहा है मौसम को मिजाज

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, तापमान दो डिग्री से नीचे पहुंचने के बाद अब बढऩे लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं। शनिवार को सुबह कुछ देर के लिए धुंध के साथ ही सर्द हवाएं चलती रहीं, दोपहर में धूप निकली लेकिन सर्द हवाएं तेज होने से लोग ठिठुरते रहे। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह शुक्रवार को 4.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा, यह शुक्रवार को 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के शहरों का तापमान

मुजफ्फरनगर - 4.4

खीरी - 5.6

बस्ती - 5.5

इटावा - 6.4

आगरा- 9.9

सर्द मौसम में रखें खानपान का विशेष ध्यान

सर्दी के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। जरा-सी असावधानी से खांसी, जुकाम और गले में संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

क्या खाएं

- संतरे और मौसमी का रस प्रतिदिन पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है।

- सुबह के समय सेब खाना लाभप्रद होता है।

- गुड़ और तिल की गजक खाने से शरीर निरोगी रहता है।

- गुड़, तुलसी, काली मिर्च और अदरक की चाय से जुकाम में राहत मिलती है।

- भोजन के बाद थोड़ा गुड़ खाने से खाना जल्दी पच जाता है।

- टमाटर को भोजन के साथ सलाद केरूप में लेने से भोजन के प्रति अरुचि दूर होती है।

- पत्तागोभी कब्ज दूर करती है। इसमें विटामिन ए, बी, सी पाया जाता है। कच्ची फूलगोभी के सेवन से भी कब्ज दूर होता है।

- मुंह में छाले होने पर हरा धनिया चबाने या उसका रस छालों पर लगाने से फायदा मिलता है।

- पोटेशियम की कमी से मासपेशियों में कमजोरी हो जाती हैं। इसलिए खाने में हरी सब्जियों और मौसमी फलों को अवश्य शामिल करें।

- लहसुन की तासीर गर्म होती है। यह एक अच्छा एंटीबायोटिक भी माना जाता है। सर्दी के मौसम में प्रतिदिन खाली पेट लहसुन की एक कली पानी के साथ लेना फायदेमंद रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.