Move to Jagran APP

CM in Barsana: योगी बोले, गोमाता न लाठी खाएगी, न कसाई के घर जाएगी

बरसाना पहुंचे सीएम ने गाय और यमुना को प्राथमिकता की कही बात। वृंदावन में संतों के साथ की बैठक जन्मभूमि के किए दर्शन।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 08:45 PM (IST)
CM in Barsana: योगी बोले, गोमाता न लाठी खाएगी, न कसाई के घर जाएगी
CM in Barsana: योगी बोले, गोमाता न लाठी खाएगी, न कसाई के घर जाएगी

आगरा, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राधारानी के गांव बरसाना पहुंचे। लाड़ली मंदिर में दर्शन के बाद जनसभा में उन्होंने गाय, गंगा और यमुना की स्थिति बेहतर करने की बात कही। ब्रज क्षेत्र को तीर्थ बनाने के साथ पानी का खारापन दूर करने का गणित समझाया। संतों के साथ अद्र्धकुंभ की तैयारी पर चर्चा की। कहा कि ब्रज तीर्थ को शासकीय मान्यता भी मिलनी चाहिए।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री श्री योगी अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह साढ़े ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से बरसाना पहुंचे। यहां रसिया गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उनका स्वागत लिया गया। ब्रह्मांंचल पर्वत स्थित लाड़ली भवन में राधारानी के श्रीचरणों में शीश झुकाने के साथ पूजा अर्चना की। राधा बिहारी इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित किया।

संबोधन में साफ किया कि उनका एजेंडा गाय, गंगा और पवित्र नदियां ही हैं। कहा, हम अच्छे आश्रय स्थल बना रहे हैं। हर गाय को जिओ टैग से जोडऩे की व्यवस्था की गई है। अब तक सरकार 4900 से अधिक आश्रय स्थल खोल चुकी है। 4 लाख गोवंश की सेवा सरकार कर रही है। यमुना को गंगा की तरह ही निर्मल बनाया जाएगा। ब्रज के पानी का खारापन दूर करने को तालाबों को मीठे पानी से भरा जा रहा है। ब्रज क्षेत्र को तीर्थ स्थल बनाया जा रहा है। सात स्थलों को तीर्थस्थल घोषित किया जा चुका है।

योगी बोले कि वह बड़ी कार्य योजना के साथ होली पर आए हैं। तमाम विकास कार्य होंगे। तीन साल पहले उनकी सरकार बनने के साथ ही ब्रज के विकास की रूपरेखा तैयार कर ली थी। भारत दूध घी की नदियां बहने से सोने की चिडिय़ा बनेगा। सरकार रंगोत्सव को दुनिया में पहचान दिलाना चाहती है। 

सीएम ने बरसाना माताजी गोशाला में श्री श्याम लक्ष्मी गो चिकित्सालय का लोकार्पण किया। उन्होंने गोशाला और उसके कार्य की प्रशंसा की। 

इसके बाद वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन जनसुविधा केंद्र में संतों के साथ अर्द्धकुंभ की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में महंत फुलडोल बिहारी दास, स्वामी रामदेवानंद एवं रामस्वरूप ब्रह्मचारी सहित 45 संत मौजूद रहे। करीब सवा चार बजे उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन किए। उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और केबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण मौजूद रहे। 

राधारानी की नगरी में दिखी सांस्कृतिक झलक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरसाना आगमन पर राधा की नगरी।में सांस्कृतिक झलक भी दिखाई दी। विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने सांसकृतिक कर्यक्रम प्रस्तुत किये।  मंदिर जाते समय मुख्य मंत्री का स्वागत अयोध्या के बीन योगी के कालाकारों ने बीन बजा कर किया तो गोवर्धन के विश्व प्रसिद्ध मयूर नृत्य ने मन मोह लिया। भगवान राम की नगरी अयोध्या के फुरवाही नृत्य ने समां बांध दी। अम्बेडकर नगर के कलाकारों ने अवधि लोक नृत्य प्रस्तुत किया। झांसी के कलाकारों राई लोक नृत्य प्रस्तुत किया तो गाजीपुर से आये कलाकरों के धोबिया लोक नृत्य ने मन मोह लिया। उत्तराखंड, झारखण्ड, मुबम्बई और दिल्ली के कलाकार भी सांस्कृतिक कर्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचे। पूरी तरह लाडली जी की नगरी लड्डू होली पर सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो गयी। योगी भी कलाकारों की।प्रतिभा देख कायल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.