विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा रद, खराब मौसम बना बाधा

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 16 Oct 2026 11:06 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को आगरा दौरा तेज बारिश के कारण रद्द हो गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ्।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ्।

HighLights

  1. तेज बारिश और खराब मौसम बना मुख्य कारण।

  2. भाजपा महानगर अध्यक्ष ने टाटा मैदान में की घोषणा।

जागरण संवाददाता, आगरा। तेज बरसात के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा शुक्रवार को रद हो गया। फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मौसम में आए बदलाव और तेज बारिश के कारण मुख्यमंत्री नहीं आ रहे हैं। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन के पास इसकी कोई भी घोषणा नहीं आई है। टाटा मैदान में बने जनसभा स्थल से भाजपा कार्यकर्ताओं की वापसी शुरू हो गई है।