विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Yogi Adityanath: अटल जयंती पर अगरा से मथुरा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, सीएम ने कहा- UP में आज सुशासन, डबल इंजन सरकार से विकास

Published: Mon, 25 Dec 2023 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 25 Dec 2023 02:30 PM (IST)

CM Yogi Adityanath In Agra मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उनकी पैतृक स्थली बटेश्वर में ...और पढ़ें

CM Yogi Adityanath In Agra: बटेश्वर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता का अभिवादन करते हुए।
CM Yogi Adityanath In Agra: बटेश्वर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता का अभिवादन करते हुए।

HighLights

  1. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक स्थली में करोड़ों का लोकार्पण और शिलांयास
  2. हेलीकॉप्टर से मथुरा से लिए सेवा की शुरुआत

जागरण संवाददाता, आगरा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने 100 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें हेलीपोर्ट सेवा भी शामिल है। योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बटेश्वर से अटल बिहारी वाजपेयी का निरंतर संवाद बना रहा है। पक्ष-विपक्ष, छोटे-बड़े को लेकर चलने का काम शुरू किया। अस्थिर सरकारें किस कदर खतरनाक होती है, उसका उदाहरण पाकिस्तान है। वहां एक-एक रोटी को लोग तरस रहे हैं। प्रधानमंत्री 3.5 साल से लोगों को अनाज दे रहे हैं और अगले पांच वर्ष की गारंटी दी है।

डबल इंजन की सरकार से विकास

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार से उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है। यूपी आज देश में दूसरे स्थान पर है। आज प्रदेश में सुशासन है। प्रदेश में विकास, गांव की कनेक्टिविटी के साथ हवाई सेवा शुरू हो रही हैं। वर्ष 2017 में देश के पर्यटन में तीसरे स्थान पर था, आज कोई आसपास नहीं है। 

जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अटलजी की जयंती का जो कार्यक्रम है, वो उनकी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ है। ग्राम पंचायत स्तर से जिले के स्तर और राज्य स्तर पर काम होंगे। अटलजी ने देश को जो दिया वह विश्व स्तर का था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा इसमें सहायक बनेगा। 18 अटल विद्यालय बन रहे हैं, जिसमें गरीबों और मजदूरों के बच्चे पढ़ रहे हैं।

काफी काम हुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पहली बार आया था, तबसे काफी काम हुआ है। यहां के जज्बे के आगे विदेशी परास्त हुए। अटल संकुल प्रेरणा का केंद्र बनेगा। अटल जी के आशीर्वाद से डबल इंजन की सरकार बटेश्वर के विकास को काम करेगी। योजनाओं का लाभ बटेश्वर और आगरा के निवासियों को मिलेगा

पर्यटन मंत्री ने कहा

पर्यटन मंत्री ने जयवीर सिंह ने कहा कि बटेश्वर ऐसा स्थल जहां यमुना चार किलोमीट तक पश्चिम दिशा में बहती है। मुख्यमंत्री के बुलडोजर के दम पर गुंडे माफिया खत्म हुए। देश के ग्रोथ इंजन में बटेश्वर भी योगदान कर रहा है।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत रत्न ही नहीं थे। करोड़ों भारतीयों में एक व्यक्ति अटल होता है। अटल जी नें किसानों को सस्ते दर पर कर्ज को किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया। देश के गांवों के किसान, नौजवानों के दर्द को समझा। गांवों को सड़कों से जोड़ा। स्कूल बनवाए। अटल की योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है।