Move to Jagran APP

Yogi AdityaNath: आगरा में बोले, डबल इंजन के साथ होगी स्थानीय निकाय की सरकार, तो बढ़ जाएगी विकास की रफ्तार

CM Yogi AdityaNath in Agra मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी में सभा करने के बाद आगरा पहुंचे। सीएम ने 487.67 करोड़ रुपये की योजनाओं का उपहार शहर को दिया। तारघर मैदान में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 28 Nov 2022 04:09 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 05:30 PM (IST)
Yogi AdityaNath: आगरा में बोले, डबल इंजन के साथ होगी स्थानीय निकाय की सरकार, तो बढ़ जाएगी विकास की रफ्तार
तारघर मैदान में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।

आगरा, जागरण संवाददाता। भारत माता की जय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारघर मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आगरा अपनी पौराणिक पहचान की ओर बढ़ रहा है। इस पहचान को आगे बढ़ाने के लिए मैं आपके बीच आया हूं। आप सभी जानते हैं कि 2014 से पहले क्या स्थिति थी। लोगों के मन में राजनीति के प्रति अविश्वास का भाव लोगों में अराजकता पैदा हो रही थी। आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। 2017 से पहले आगरा सबसे प्रदूषित शहरों में से एक गिना जाता था। पांच वर्ष में प्रदेश की तस्वीर बदली है। मेट्रो योजना शहर से नयी पहचान मिलेगी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  आगरा 2017 से पहले गन्दे शहरों में था। 5 वर्षों में तस्वीर बदली है। मेट्रो का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। यह आगरा को नई पहचान देता था। यहां म्यूजियम के नाम पर तमाशा बनाया जा रहा था। मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनवाया। आगरा में आईटी उद्योग लगेंगे। हजारों को रोजगार मिलेगा। 

योगी बोले कि डबल इंजन की सरकार आमजन की सुविधा के लिए भी काम कर रही है। आवास, स्ट्रीट वेंडर को सुविधा, गरीबों को फ्री में बिजली, रसोई गैस, शौचालय की सुविधा मिलेगी। कोविड में फ्री में उपचार और राशन की सुविधा मिली थी। आगरा से देश के प्रमुख शहरों के लिए वायु सेवा शुरू हो चुकी है। हर घर नल की योजना जल्द पूरी होगी। आगरा स्वच्छ सिटी बना। डबल इंजन की सरकार ने ये किया। स्थानीय प्रशासन ने कार्य किया। हर पात्र नागरिक को सरकार आवास दिलाएगी, व्यापारी को सुख और शांति से व्यापार करने का मौका मिलेगा। वन डिस्ट्रक्ट वन प्रोजेक्ट में लेदर और मार्बल को आगे बढ़ाना है। 10 से 12 फरबरी को लखनऊ में ग्लोबल समिट आयोजित किया जा रहा है। पचले माफिया जीना हराम करते थे। आज हमारी पुलिस ने उनका जीना हराम कर दिया है। तख्ती लगाकर माफिया थाने पहुंच रहे हैं। इसलिए सुरक्षा की गारण्टी देने आया हूं। जितनी योजना सरकार को चल रही हैं। इन सभी को तभी पूरा कर सकेंगे जब डबल इंजन सरकार के साथ स्थानीय निकाय की भी सरकार हमारी होगी। बुलेट स्पीड से बढ़ने वाली विकास की रफ्तार को थमने नहीं देना है।

विधान सभा चुनाव में बंपर वोटिंग की। मैनपुरी के कारण में लेट हुआ। सभी परियोजनाओं के लिए आगरा वासियों को बधाई।  

करोड़ाें की योजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास किया

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 के लिए जनसभा करने के बाद करहल से सीधे आगरा मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ पहुंचे। नगर निकाय चुनाव से पूर्व शहर को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवासों की चाभी और अन्य योजनाओं के प्रमाण पत्र सीएम ने सौंपी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा को 487.67 करोड़ रुपये (कुल 88 परियोजनाएं) की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास बटन दबाकर किया।मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उद्योग पर आधारित लघु फ़िल्म दिखाए जाने के बाद  मिशन शक्ति पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। 

267.93 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 219.74 करोड़ रुपये की 71 परियोजनाओं का शिलान्यास रिमोट दबाकर कुछ ही देर में सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। सम्मेलन के बाद सर्किट हाउस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम पांच बजे आगरा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए रविवार को तैयारियां चलती रहीं। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम ने वीआइपी रोड का हुलिया बदल दिया।

मार्च में होगा आइटी पार्क का उद्घाटन- योगेंद्र उपाध्याय

प्रबुद्धजन सम्मेलन के मंच से कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मार्च से पहले आइटी पार्क का उदघाटन होगा। आगरा आईटी सिटी बनेगा। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार की सुरक्षा में महिलाएं स्वावलंबन के मार्ग पर बढ़ रही हैं।

बैराज और अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम की आवश्यकता- प्रो बघेल

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल बोले मुझे पता है कि आपके बहुत प्रयास से मेट्रो, स्मार्ट सिटी, कमिश्नरेट प्रणाली मिली है। प्रबुद्धजन के मंथन से यह विचार निकला है कि आगरा की भूगर्भजल स्थिति को देखते हुए आगरा में बैराज की आवश्यकता है। अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम की भी आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बांसुरी भेंट करते मेयर आगरा नवीन जैन। साथ हैं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल।

इन प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण

- आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 156.67 करोड़ रुपये से जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से ताजगंज तक 1200 एमएम की पानी की लाइन बिछाई गई है। इससे ताजगंज को 24 घंटे जलापूर्ति हो सकेगी। पाइप लाइन में सेंसर लगे हुए हैं। घरों में स्मार्ट वाटर मीटर लगाए गए हैं।

- जीवनी मंडी में 5.83 करोड़ रुपये से 100 शैया के आश्रय गृह का निर्माण।

- नेशनल हाईवे-19 से भावना एस्टेट होते हुए आनंदा टावर तक 5.83 करोड़ रुपये से रोड का निर्माण।

- किरावली में साढ़े सात करोड़ रुपये से अग्निशमन केंद्र का निर्माण।

- कौरई में 1.70 करोड़ रुपये से छात्रावास का निर्माण।

- 1.37 करोड़ रुपये से बाह में हास्टल का निर्माण।

- 4.22 करोड़ रुपये से फतेहपुरसीकरी मंडी मिर्जा खां होते हुए नगला धीरू औलेंडा रोड का चौड़ीकरण।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते आगरा के विधायक और मेयर। 

इन प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास

- 9.93 करोड़ रुपये से कमला नगर मुख्य बाजार का सुंदरीकरण।

- 6.34 करोड़ रुपये से इरादतनगर-छत्तापुरा वाया रहलई पुसैता रोड का निर्माण।

- 4.49 करोड़ रुपये से फतेहाबाद में बरीपुरा सिकरारा रोड का निर्माण।

- 7.67 करोड़ रुपये से बिसरना मिलिक होते हुए बिल्हनी तक रोड का निर्माण।

- 11.37 करोड़ रुपये से बसैया से मिढ़ाकर तक रोड का निर्माण

- 9.75 करोड़ रुपये धमोटा रोड का निर्माण।

- 9 करोड़ रुपये से डौकी मंडी से कोलारा खुर्द तक रोड का निर्माण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.