सर्वर फेल, हाउस टैक्स जमा कराने को नगर निगम में लगी रही लाइन Agra News
तकनीकी दिक्कत आने से तीन घंटे काम रहा प्रभावित। टैक्स जमा न होने पर भवन स्वामियों ने जताई नाराजगी।
शहर में तीन लाख भवन स्वामी हैं। नगर निगम परिसर सहित तीन जोनल कार्यालयों में टैक्स की अदायगी के लिए 150 लोग पहुंचते हैं। सुबह दस बजे से भवन स्वामियों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। सुबह दस बजे लोग पहुंचे तो पता चला कि सर्वर फेल है। दोपहर 12 बजे सर्वर दस मिनट के लिए ठीक हुआ लेकिन फिर से फेल हो गया। दोपहर एक बजे तक परेशानी रही। भवन स्वामी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंच गए थे। दोपहर डेढ़ बजे हाउस टैक्स जमा हुआ। संजय प्लेस निवासी विक्रम गुप्ता ने बताया कि साढ़े तीन घंटे लाइन में लगने के बाद टैक्स जमा हो सका।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप